Vi का सुपर सेवर ऑफर: ₹140 में लें अनलिमिटेड कॉल, डेटा-SMS का मजा; इन फोन यूजर्स के पास मौका
वोडाफोन आइडिया HMD के फीचर फोन यूजर्स के लिए एक सुपर सवेर ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत सिर्फ 140 रुपए में 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, डेटा और SMS सबका फायदा दिया जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

अगर आप फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और हर महीने महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। HMD और Vi ने मिलकर एक खास ऑफर पेश किया है, जिसका नाम है Super Saver Offer। इस ऑफर के तहत नए HMD और Nokia फीचर फोन खरीदने वाले यूजर्स को सिर्फ 140 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS मिलेंगे। यह ऑफर बजट यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। खास बात यह है कि इस प्लान के जरिए यूजर्स हर महीने करीब 59 रुपए तक की बचत कर सकते हैं क्योंकि Vi के इस प्लान की कीमत 199 रुपए है, लेकिन अभी ऑफर में यह प्लान 140 रुपए का है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
हालांकि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी हैं, जैसे नया Vi सिम एक्टिवेट करना और उसे उसी डिवाइस में रखना। आइए जानते हैं इस Super Saver ऑफर की पूरी डिटेल।
इन फोनों पर मिलेगा ऑफर
यह खास ऑफर केवल कुछ चुनिंदा फीचर फोन पर लागू है। इनमें शामिल हैं: HMD 100, HMD 101, Nokia 105 Classic अगर आप इन मॉडलों में से कोई नया फोन खरीदते हैं, तभी आपको यह ऑफर मिलेगा।
140 रुपए वाले सुपर सेवर प्लान के बेनेफिट्स और कैसे लें फायदा
HMD-Vi Super Saver ऑफर के तहत यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 300 SMS ऑफर किए जा रहे हैं। फीचर फोन यूजर्स के लिए यह एक किफायती प्लान है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
इसके लिए नया HMD 100, HMD 101 या Nokia 105 Classic खरीदना होगा। नया Vi सिम कार्ड लें (नया नंबर या MNP दोनों मान्य)। और अब 140 रुपए का पहला रिचार्ज (FRC) कराएं। सिम को सिर्फ HMD और नोकिया के फोन में इस्तेमाल करें। अगर आप सिम को किसी दूसरे स्मार्टफोन या फोन में डाल देते हैं, तो ऑफर के फायदे बंद हो जाएंगे। यानी यह ऑफर केवल उसी डिवाइस के साथ जुड़ा रहेगा जिसमें आपने इसे एक्टिव किया है।
ऑफर की वैधता
यह ऑफर उन डिवाइस पर लागू होगा जो 24 दिसंबर 2025 या उसके बाद खरीदे गए हों। वहीं प्रमोशनल 140 रुपए का सुपर सेवर ऑफर 30 जून 2026 तक चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Rose Purple



