सिर्फ 1 रुपये में पूरे 30 दिन का रीचार्ज, रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा This 1 rupees Recharge Offers 2GB Data Every Day and Unlimited Calls for a Month, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ 1 रुपये में पूरे 30 दिन का रीचार्ज, रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

सिर्फ 1 रुपये में मिलने वाला BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा है।

Fri, 26 Dec 2025 01:42 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 1 रुपये में पूरे 30 दिन का रीचार्ज, रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

सरकार की ओनरशिप वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बेहद खास और सबसे अफॉर्डेबल रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस नए क्रिसमस-थीम वाले ऑफर की घोषणा की। इस प्लान को ‘Christmas Bonanza’ नाम दिया गया है, जो लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध रहेगा।

BSNL का यह क्रिसमस बोनांजा प्रीपेड प्लान केवल 1 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। वैलिडिटी पीरियड के दौरान ग्राहकों को रोजाना 2GB 4G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इतनी कम कीमत में इतने फायदे मिलने के चलते यह प्लान चर्चा में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे होने वाले हैं Jio रीचार्ज! अगले साल के लिए पहले ही कर लो ये सस्ता जुगाड़

हालांकि, कंपनी ने इस प्लान के साथ फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) भी लागू की है। इसके चलते रोजाना मिलने वाला 2GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी। इसके बावजूद, बेसिक इंटरनेट जरूरतों के लिए कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

एकदम फ्री मिलेगा 4G SIM कार्ड

BSNL ने यह भी बताया है कि जो नए सब्सक्राइबर्स इस Christmas Bonanza प्लान का फायदा उठाएंगे, उन्हें बिल्कुल फ्री में 4G SIM कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो BSNL की 4G सेवाओं पर स्विच करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर लो इंतजार! 2026 में आ रहे हैं ये पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर

कंपनी के अनुसार, यह ऑफर पूरी तरह से लिमिटेड टाइम के लिए है और इससे केवल 31 दिसंबर तक ही सब्सक्राइब किया जा सकता है। यानी आपके पास इस सस्ते प्लान का फायदा उठाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इस प्लान को ऐक्टिवेट कराने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी BSNL रिटेलर या BSNL कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं। ये सेंटर सिम कार्ड जारी करने, मोबाइल रीचार्ज और बिल पेमेंट जैसी सेवाएं ऑफर करते हैं।

हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि यह ऑफर BSNL की डोरस्टेप सिम डिलीवरी सर्विस के साथ भी मिल रहा है या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।