महंगे होने वाले हैं Jio रीचार्ज! अगले साल के लिए पहले ही कर लो ये सस्ता जुगाड़ recharge from one of these two Jio annual plans before the expected price hike next year, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

महंगे होने वाले हैं Jio रीचार्ज! अगले साल के लिए पहले ही कर लो ये सस्ता जुगाड़

रिलायंस जियो की ओर से कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनका चुनाव करने की स्थिति में लंबी वैलिडिटी तक डेली डाटा मिलता है। हम दो एनुअल प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं। 

Tue, 23 Dec 2025 06:34 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महंगे होने वाले हैं Jio रीचार्ज! अगले साल के लिए पहले ही कर लो ये सस्ता जुगाड़

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में Reliance Jio सबसे बड़ा नाम है और कंपनी की ओर से ढेरों प्रीपेड प्लान्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ऑफर किए जा रहे हैं। ये प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं। बीते दिनों Morgan Stanley की रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि अगले साल Jio और बाकी कंपनियों के प्लान 16 से 20 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। अगर आप इससे प्रभावित होने से बचना चाहते हैं तो एनुअल प्लान्स का चुनाव करना बेस्ट रहेगा।

जियो की ओर से दो एनुअल प्लान्स पूरे 356 दिनों की वैलिडिटी के साथ ऑफर किए जा रहे हैं। इन दोनों से रीचार्ज करने की स्थिति में एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का ऐक्सेस दिया जा रहा है। खास बात यह है कि अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स का चुनाव करते हैं तो रीचार्ज महंगे होने का असर आपपर मौजूदा प्लान एक्सपायर होने तक नहीं पड़ेगा। आप इन टैरिफ्स में से चुनाव कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में ये हैं 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी

3,599 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

पूरे साल की वैलिडिटी ऑफर करने वाले इस टैरिफ में 365 दिनों तक रोज 2.5GB डेली डाटा मिलता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प दिया जा रहा है। इससे रीचार्ज करने वालों को Jio Special Offers का फायदा मिल रहा है और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है।

3,999 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

अगर आप स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के शौकीन हैं तो इस प्लान का चुनाव किया जा सकता है। यह टैरिफ सालभर के लिए FanCode सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान से रीचार्ज करने के बाद अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की जा सकती है और रोज 2.5GB डाटा के अलावा डेली 100 SMS भेजवे का विकल्प भी मिल जाता है। इस प्लान में भी अतिरिक्त बेनिफिट्स के तौर पर Jio Special Offers और Google Gemini Pro जैसे फायदे दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

बता दें, इन दोनों ही प्लान्स का चुनाव करने वाले एलिजिबल यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।