कर लो इंतजार! 2026 में आ रहे हैं ये सबसे पावरफुल स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Apple सब
साल 2026 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स टेक्नोलॉजी के हर पहलू में बड़ा अपग्रेड लाने वाले हैं। चाहे कैमरा हो, AI फीचर्स हों या बैटरी लाइफ, एक से बढ़कर एक डिवाइसेज मार्केट का हिस्सा बनेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए 2026 अब तक के सबसे कॉम्पिटीटिव इयर्स में से एक हो सकता है। बड़ी टेक कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के जरिए परफॉर्मेंस, बैटरी टेक्नोलॉजी, कैमरा इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। शुरुआती लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि यह साल हाई-एंड यूजर्स के लिए बड़े अपग्रेड और नए डिजाइन्स वाला होगा, हालांकि इनकी कीमतें भी प्रीमियम होंगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung, Apple, Xiaomi, Google और OnePlus जैसी कंपनियां 2026 में ऐसे स्मार्टफोन्स पेश कर सकती हैं, जिनमें बड़े डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और टॉप-क्लास कैमरा सिस्टम देखने को मिलेंगे। ये डिवाइसेज उन यूजर्स को टारगेट करेंगी, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung का Galaxy S26 Ultra, साल 2026 के सबसे चर्चित Android फ्लैगशिप्स में से एक माना जा रहा है। इसकी कीमत 1,25,999 रुपये से 1,49,999 रुपये के बीच हो सकती है। फोन में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहद हाई ब्राइटनेस होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट, 12GB से 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, दो टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। इसकी बैटरी करीब 5000mAh की हो सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन लेटेस्ट Android और Samsung के नए UI के साथ एडवांस AI फीचर्स ऑफर कर सकता है।
Apple iPhone 18 Pro/Pro Max
ऐपल अपने iPhone 18 Pro और Pro Max को 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकता है। इन फोन्स में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की चर्चा है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा और परफॉर्मेंस व पावर एफिशिएंसी में बड़ा अपग्रेड ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें अंडर-डिस्प्ले Face ID, बेहतर कैमरा लेआउट और एडजस्टेबल अपर्चर लेंस जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
आईफोन की बैटरी कैपेसिटी भी पिछले मॉडल्स की तुलना में थोड़ी बढ़ सकती है। iOS के नए वर्जन के साथ Apple AI और Siri को और स्मार्ट बनाने पर फोकस कर सकता है, जिससे Android के AI फीचर्स को कड़ी टक्कर दी जा सके।
Xiaomi 17 Ultra
कई महीनों से Xiaomi 17 Ultra खासतौर पर अपने कैमरा सिस्टम को लेकर चर्चा में है। Leica के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, एडवांस जूम लेंस और कुछ वेरिएंट्स में फिजिकल जूम रिंग तक दी जा सकती है। फोन में हाई-रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर और बेहद फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। शुरुआती लीक्स यह भी संकेत देते हैं कि इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी और प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी देखने को मिल सकती है।
Google Pixel 11 Series
Google की Pixel 11 सीरीज का फोकस एक बार फिर AI और फोटोग्राफी पर रहेगा। 2026 में इसके Pro और फोल्डेबल वेरिएंट भी लॉन्च हो सकते हैं। इसमें Tensor-बेस्ड AI प्रोसेसिंग, रियल-टाइम इमेज एडिटिंग और बेहतर कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। Pixel 11 सीरीज लेटेस्ट Android वर्जन के साथ आएगी और सबसे पहले सॉफ्टवेयर अपडेट्स पाने का फायदा देगी। कैमरा हार्डवेयर के साथ-साथ AI ऑप्टिमाइजेशन इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास बना सकता है।
OnePlus Turbo
OnePlus Turbo सीरीज बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड्स सेट कर सकती है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 9000mAh की बंपर बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे बैकअप और सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 या कोई अन्य फ्लैगशिप चिपसेट, 16GB RAM और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। OnePlus Turbo को सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12 GB RAM









