Amazon Sale शुरू होने से पहले करो ये तीन काम, मिलेंगे सारे ऑफर्स; सबसे बड़े डिस्काउंट्स thing to do before Amazon Great Indian Festival Sale to get maximum discounts and offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Amazon Sale शुरू होने से पहले करो ये तीन काम, मिलेंगे सारे ऑफर्स; सबसे बड़े डिस्काउंट्स

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस हफ्ते फेस्टिव सेल शुरू हो रही है और ग्राहकों को ढेरों ऑफर्स का फायदा मिलेगा। आइए बताएं कि आपको सेल के दौरान सारे फायदे चाहिए तो आपको पहले से क्या करना चाहिए।

Thu, 18 Sep 2025 06:34 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Amazon Sale शुरू होने से पहले करो ये तीन काम, मिलेंगे सारे ऑफर्स; सबसे बड़े डिस्काउंट्स

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Great Indian Festival Sale शुरू हो रही है और इसका फायदा करोड़ों यूजर्स को मिलेगा। इस सेल का पूरा फायदा चाहते हैं तो आपको कुछ काम पहले से कर लेने चाहिए। यूजर्स समझ नहीं पाते कि उन्हें बेस्ट ऑफर्स का फायदा लेने के लिए क्या करना होगा और हम आपका काम आसान बनाने जा रहे हैं। अगर आप तैयार हैं तो सेल का पूरा फायदा मिलेगा।

सबसे पहले लें Amazon Prime मेंबरशिप

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Prime Membership ले लेनी चाहिए। खास बात यह है कि Prime मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो रही है और अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो ऑफर्स का फायदा 22 सितंबर से पहले ही मिलने लगेगा। इसके अलावा चुनिंदा ऑफर्स केवल प्राइम यूजर्स को मिलेंगे और अर्ली या सेम-डे डिलिवरी जैसे फायदे मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाटरप्रूफ AI फोन पर ₹12000 की छूट! 50MP सेल्फी कैमरा फोन ₹30 हजार से कम में

SBI बैंक कार्ड्स के साथ मिलेंगे खास ऑफर्स

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बताया है कि इस सेल के दौरान ग्राहकों को खास डिस्काउंट का फायदा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड्स की मदद करने वालों को खास डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप 10 प्रतिशत डिस्काउंट चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का जुगाड़ कर लें। आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके साथ अलग-अलग कैटेगरीज में फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart और Amazon पर सेल से पहले मिलेंगे सेल वाले ऑफर्स; आपको पता है ये ट्रिक?

Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड करेगा काम

अगर आप एक ऐसा फ्री क्रेडिट कार्ड चाहते हैं, जो बिना किसी एनुअल चार्ज के हर खरीददारी पर एक्सट्रा डिस्काउंट ऑफर करे तो Amazon Pay ICICI Credit Card एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए Amazon ऐप में ही अप्लाई करने का विकल्प मिल जाता है और आपको भी इसके लिए तुरंत अप्लाई करना चाहिए। यह कार्ड Amazon से हर खरीददारी पर 5 प्रतिशत का फ्लैट कैशबैक ऑफर कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।