वाटरप्रूफ AI फोन पर ₹12000 की छूट! 50MP सेल्फी कैमरा फोन ₹30 हजार से कम में waterproof AI phone with 50MP selfie camera under 30000 rupees check Oppo Reno 13 5G deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वाटरप्रूफ AI फोन पर ₹12000 की छूट! 50MP सेल्फी कैमरा फोन ₹30 हजार से कम में

कम कीमत पर वाटरप्रूफ फोन खरीदना है और कैमरा परफॉर्मेंस भी बढ़िया चाहिए तो Oppo Reno 13 5G पर बंपर डील का फायदा मिल रहा है। इस फोन का 256GB स्टोरेज मॉडल 12 हजार रुपये के करीब छूट पर मिल रहा है। 

Wed, 17 Sep 2025 03:28 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
वाटरप्रूफ AI फोन पर ₹12000 की छूट! 50MP सेल्फी कैमरा फोन ₹30 हजार से कम में

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स की बात करें तो Oppo डिवाइसेज का नाम जरूर आता है और अब कंपनी के Reno लाइनअप का लेटेस्ट फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale से पहले ग्राहकों को Oppo Reno 13 5G पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। इस डिवाइस का 256GB स्टोरेज वेरियंट अब 30 हजार रुपये से कम में ऑर्डर किया जा सकता है।

Oppo Reno 13 5G डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि यह दुनिया का पहला कस्टमाइज्ड MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट वाला फोन है। इसमें IP69 रेटिंग के साथ अंडरवाटर फोटोग्राफी फीचर मिलता है और यह पानी के अंदर फोटोज क्लिक कर सकता है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम वाला मजबूत डिजाइन दिया गया है। इस डिवाइस में ढेरों AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2000 से कम में Oppo के धांसू इयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे तक सुनाएंगे म्यूजिक

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Reno 13 5G

Reno 13 5G को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 29,730 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस वेरियंट पर लॉन्च प्राइस के मुकाबले 12 हजार रुपये के करीब छूट मिल रही है। छूट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 28,246 रुपये रह जाएगा।

पुराना फोन एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को मौजूदा डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन के हिसाब से अधिकतम 26,900 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। आप बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट में से किसी एक का फायदा ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 9,899 रुपये में 108MP कैमरा वाला 5G फोन, 256GB स्टोरेज और 16GB रैम

ऐसे हैं Oppo Reno 13 5G के स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर वाला मेन कैमरा सेटअप है, जिसमें 8MP और 2MP के बाकी दोनों सेंसर्स मिलते हैं। Reno 13 Pro में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। IP69 रेटेड डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5600mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।