Flipkart और Amazon पर सेल से पहले मिलेंगे सेल वाले ऑफर्स; क्या आपको पता है ये ट्रिक? How to get early access of Amazon Great Indian Festival Sale and Flipkart Big Billion Days Sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Flipkart और Amazon पर सेल से पहले मिलेंगे सेल वाले ऑफर्स; क्या आपको पता है ये ट्रिक?

बाकियों से पहले Flipkart Big Billion Days Sale या फिर Amazon Great Indian Festival Sale का ऐक्सेस चाहते हैं तो ऐसा बिल्कुल संभव है। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स चुनिंदा यूजर्स को 24 घंटे पहले सेल के ऑफर्स देने वाले हैं।

Tue, 16 Sep 2025 04:42 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Flipkart और Amazon पर सेल से पहले मिलेंगे सेल वाले ऑफर्स; क्या आपको पता है ये ट्रिक?

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart हर साल फेस्टिव सीजन से पहले साल की सबसे बड़ी सेल होती हैं और इस साल 23 सितंबर से दोनों ही प्लेटफॉर्म्स एनुअल सेल के लिए तैयार हैं। Flipkart पर Big Billion Days Sale और Amazon पर Great Indian Festival Sale का फायदा ग्राहकों को 23 सितंबर से मिलने लगेगा। हालांकि, खास ट्रिक के साथ आपको बाकियों से पहले ही सेल वाले ऑफर प्राइस पर प्रोडक्ट्स मिल सकते हैं। आइए इसका तरीका बताते हैं।

वैसे तो सभी ग्राहकों के लिए Big Billion Days Sale और Great Indian Festival Sale की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है लेकिन चुनिंदा लोगों को इन सेल का अर्ली ऐक्सेस दिया जाएगा। जी हां, इन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर कुछ यूजर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर को ही शुरू हो जाएगी। Amazon की ओर से इसके Prime मेंबर्स को सेल का अर्ली ऐक्सेस दिया जाता है तो वहीं Flipkart अपने Plus और Black मेंबर्स को यह विकल्प देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन, टॉप-5 डील्स

Flipkart पर ऐसे मिलेगा अर्ली ऐक्सेस

फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days Sale 2025 का अर्ली ऐक्सेस चाहते हैं तो आपको Flipkart Plus मेंबर या Flipkart Black मेंबर होना चाहिए। प्लस मेंबर बनना आसान है और अगर आप प्लेटफॉर्म से खरीददारी करते रहे हैं, तो आपको अपनेआप यह मौका मिल जाएगा। हर प्रोडक्ट खरीदने पर कुछ सुपर कॉइन्स मिलते हैं। अगर आपके पास 200 से ज्यादा कॉइन्स हैं तो आप Plus मेंबर बन जाएंगे। इसके अलावा 1499 रुपये की एनुअल फीस का भुगतान करते हुए Flipkart Black मेंबर बना जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Nothing ने किया खुलासा! Flipkart Big Billion Day सेल की टॉप डील्स, देखें लिस्ट

Amazon पर ऐसे मिलेगा अर्ली ऐक्सेस

अमेजन की प्राइम मेंबरशिप के लिए भी ग्राहकों को भुगतान करना पड़ता है और फ्री डिलिवरी से लेकर वन-डे डिलिवरी या सेम-डे डिलिवरी जैसे फायदे बदले में मिलते हैं। फ्राइम मेंबरशिप में Prime Video, Prime Music, Prime Reading और Prime Gaming जैसे फायदे भी मिल जाते हैं। प्लान्स 299 रुपये प्रतिमाह से शुरू हैं और लाइट प्लान के साथ सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प भी मौजूद है। अगर आप केवल शॉपिंग से जुड़े बेनिफिट्स और सेल का अर्ली ऐक्सेस चाहते हैं, तो 399 रुपये में सालभर के लिए Prime Shopping Edition मिल जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।