Jio और Airtel यूजर्स के पास मौका! सीधे साल 2027 में करना होगा अगला रीचार्ज
Jio और Airtel अपने यूजर्स को एनुअल रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन दे रहे हैं, जिनमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान्स के साथ कॉलिंग, डाटा और OTT बेनिफिट्स मिलते हैं।

अगर आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्हें बार-बार रीचार्ज के झंझट से छुट्टी चाहिए तो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों Jio और Airtel की ओर से कई एनुअल प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनकी खास बात यह है कि अगर आप किसी एनुअल प्लान का चुनाव कर रहे हैं तो अगला रीचार्ज सीधे साल 2027 में करना होगा। इस तरह आप पूरे साल टेंशन-फ्री रह सकते हैं और कॉलिंग या डाटा बेनिफिट्स इंजॉय कर सकते हैं।
Jio के एनुअल रीचार्ज प्लान्स
रिलायंस जियो के 3,599 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी तक रोज 2.5GB डेली डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है। यूजर्स को रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है। प्लान Jio Special Offer के अलावा 35,100 रुपये वैल्यू वाला 18 महीनों का Google Gemini Pro Plan ऑफर करता है। JioTV और JioAICloud ऐप्स के अलावा एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।
वहीं, जियो का दूसरा 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पिछले प्लान वाले सारे बेनिफिट्स ऑफर करता है और इसमें ऊपर बताए गए सभी अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। इसके अलावा प्लान अतिरिक्त भुगतान के चलते सालभर के लिए FanCode सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यह प्लान बेहतर रहेगा।
Airtel के एनुअल रीचार्ज प्लान्स
कंपनी का पहला 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डाटा के अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा देता है। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है और Airtel Xstream के अलावा Perplexity Pro AI जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।
कंपनी के दूसरे 3,999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें सभी बेनिफिट्स पिछले प्लान जैसे हैं, हालांकि 2GB के बजाय डेली 2.5GB डाटा 4G यूजर्स को मिलता है। साथ ही सालभर के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। यानी OTT कंटेंट देखने के लिए ये एनुअल प्लान अच्छा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन