Tecno Spark 50 5G रिव्यू: बजट प्राइस पर दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन TECNO Spark 50 5G Review A Budget Battery Beast Built for Reliable Everyday Use, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Tecno Spark 50 5G रिव्यू: बजट प्राइस पर दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन

बीते दिनों लॉन्च Tecno Spark 50 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड के साथ डेली यूज के लिए भरोसेमंद विकल्प साबित होता है। हम इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Fri, 3 April 2026 10:48 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Tecno Spark 50 5G रिव्यू: बजट प्राइस पर दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन

भारत के बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में बीते दिनों TECNO ने अपना नया फोन TECNO Spark 50 5G लॉन्च किया है। ब्रैंड ने इस डिवाइस को खास तौर से दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन और डेली यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। लगभग 17,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाला यह फोन पहली नजर में एक प्रैक्टिकल ऑप्शन लगता है। हमने इसे कुछ हफ्ते इस्तेमाल किया और डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

दमदार है डिजाइन और बिल्ड

डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में यह फोन अपने सेगमेंट में इंप्रेसिव है। इसमें Pixel जैसा कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर दिया गया है, जिससे फोन थोड़ा प्रीमियम फील देता है। साथ ही MIL-STD-810H जैसी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग इसे रोजमर्रा के छोटे-मोटे झटकों और धूल-पानी से बचाने के लिए तैयारी बनाती है। इस कीमत में इतनी मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी इसे बाकी विकल्पों से बेहतर बनाती है।

TECNO Spark 50 5G
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Google Maps में अब सवाल पूछकर खोजें जगहें, नया फीचर आसान करेगा काम

बड़े साइज का 120Hz डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो TECNO Spark 50 5G में 6.78 इंच का बड़ा LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूजेस में स्क्रीन काफी स्मूद लगती है। हालांकि, फोन में HD+ रेजॉल्यूशन मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में बेहतर हो सकता था। अगर आप पहले से Full HD या AMOLED स्क्रीन वाले फोन इस्तेमाल कर चुके हैं, तो यह डिस्प्ले उतनी शार्प या वाइब्रेंट नहीं लगेगी।

TECNO Spark 50 5G

परफॉर्मेंस के मामले में किया इंप्रेस

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है, जो डेली यूज के लिए काफी है। WhatsApp, YouTube, सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और UPI जैसे काम इसमें बिना किसी बड़ी परेशानी के किए जा सकते हैं। हालांकि, यह फोन हैवी गेमिंग के लिए नहीं बना है। नॉर्मल यूजेस में किसी भी तरह की दिक्कत या लैग का सामना हमें रिव्यू पीरियड के दौरान नहीं करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रूको! अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये टॉप-5 स्मार्टफोन

बैटरी है इस फोन का बड़ा हाइलाइट

बात करते हैं इस फोन के सबसे बड़े हाइलाइट 'बैटरी' की। TECNO Spark 50 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे मजबूत डिवाइसेज में शामिल करती है। सामान्य यूजेस में यह फोन आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। जो लोग बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

TECNO Spark 50 5G

ऐसा रहा डिवाइस का कैमरा एक्सपीरियंस

कैमरा सेगमेंट में Spark 50 5G खासकर अच्छी रोशनी में, उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करता है। इसका 50MP रियर कैमरा दिन के समय क्लियर, ब्राइट और नेचुरल कलर वाली फोटोज कैप्चर करता है। HDR भी ठीक तरह से काम करता है, जिससे बैकग्राउंड और सब्जेक्ट के बीच बैलेंस बना रहता है। वहीं, 8MP फ्रंट कैमरा भी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अच्छे रिजल्ट देता है। यूजर्स को अलग-अलग कैमरा मोड्स और सेटिंग्स में स्विच करते हुए अच्छा आउटपुट मिल सकता है और इमेज एडिटिंग टूल्स भी फोटोज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

TECNO Spark 50 5G

स्मूद और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित HiOS पर चलता है, जिसमें कुछ AI फीचर्स और काम के टूल्स दिए गए हैं। FreeLink जैसे फीचर, जो बिना नेटवर्क के भी लिमिटेड कम्युनिकेशन की सुविधा देते हैं, इसे थोड़ा अलग बनाते हैं। हालांकि, UI में कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (bloatware) मिल सकते हैं, जिन्हें अनइंस्टॉल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बनेगा आपका थिएटर, 150 इंच प्रोजेक्टर के फीचर्स कर देंगे खुश

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

Spark 50 5G उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं। डिवाइस की कीमत 16,999 रुपये से शुरू हो रही है और इस सेगमेंट में डिवाइस मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन वाली मजबूती और दमदार बैटरी के साथ आता है। इस सेगमेंट के कम ही फोन्स AI-फीचर्स का फायदा दे रहे हैं। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है तो इसे Flipkart से ऑर्डर किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।