Google Maps में अब सवाल पूछकर खोजें जगहें, आ गया नया Ask Maps फीचर Google Rolls Out Ask Maps Feature in India Find Places Faster with AI-Powered Smart Search, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Google Maps में अब सवाल पूछकर खोजें जगहें, आ गया नया Ask Maps फीचर

Google ने Maps में Ask Maps फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब सवाल पूछकर आसानी से जगहों की जानकारी पा सकते हैं। यह फीचर पर्सनलाइज्ड और फास्ट रिजल्ट देकर ट्रैवल और सर्च एक्सपीरियंस को स्मार्ट बनाता है।

Tue, 31 March 2026 08:21 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Google Maps में अब सवाल पूछकर खोजें जगहें, आ गया नया Ask Maps फीचर

भारत में डिजिटल मैपिंग और नेविगेशन को स्मार्ट बनाने के लिए Google ने अपने Maps ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है। कंपनी ने Ask Maps नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अब ट्रेडिशनल सर्च के बजाय चैट करते हुए या बोलकर जगहों को सर्च करने का विकल्प देता है। यह फीचर खासतौर से उन यूजर्स के लिए काम का है जो तेजी से पर्सनलाइज्ड रिजल्ट चाहते हैं।

नए फीचर के साथ यूजर्स को ‘best cafe near me’ जैसे कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे सवाल पूछ सकते हैं जैसे- ‘मेरे रास्ते में अच्छा खाना कहां मिलेगा?’ और ऐप उनकी जरूरत, टाइम, लोकेशन और पसंद के हिसाब से जवाब देगा। यह बदलाव सर्च प्रोसेस को ज्यादा आसान और ह्यूमन-लाइक बनाता है। यानी जैसे आप किसी दोस्त से बात करते हैं, वैसे ही ऐप से रास्ता या बाकी चीजें पूछ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रूको! अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये टॉप-5 स्मार्टफोन

क्या है Ask Maps फीचर?

Ask Maps एक चैट-बेस्ड सर्च सिस्टम है, जिसमें यूजर टेक्स्ट या वॉइस की मदद से अपने सवाल पूछ सकता है। यह फीचर लाखों जगहों के डाटा, यूजर रिव्यू, और रियल-टाइम इन्फॉर्मेशन का इस्तेमाल करके बेहतर और सही सुझाव देता है। इसके साथ गूगल की कोशिश है कि यूजर्स को बिना ज्यादा स्क्रॉल किए सीधे काम की जानकारी मिले।

कैसे करें इस्तेमाल?

Ask Maps फीचर यूज करना काफी आसान है। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे,

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलें।
  • ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे 'Ask' ऑप्शन पर टैप करें।
  • एक चैट इंटरफेस खुलेगा।
  • अब आप अपना सवाल टाइप करें या वॉयस कमांड देकर पूछें।
  • ऐप आपके सवाल को समझकर रिजल्ट दिखाएगा।
  • आप चाहें तो फॉलो-अप सवाल पूछकर रिजल्ट और बेहतर बना सकते हैं।
  • किसी भी जगह को चुनकर डायरेक्शन, सेव या ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बनेगा आपका थिएटर, 150 इंच प्रोजेक्टर के फीचर्स कर देंगे खुश

नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रैवल प्लानिंग को बेहद आसान बना देता है। आप दो जगहों के बीच सबसे अच्छा रास्ता, ट्रैफिक की स्थिति, या रास्ते में खाने के लिए अच्छे विकल्प पूछ सकते हैं। ऐप अलग-अलग रूट्स की तुलना करके सबसे बेहतर विकल्प का सुझाव देता है।

आपकी पसंद के हिसाब से रिजल्ट

Ask Maps फीचर यूजर्स की पिछली सर्च हिस्ट्री और सेव्ड प्लेसेस के आधार पर पर्सनलाइज्ड सजेशंस देता है। अगर आपको खास तरह का खाना पसंद है या आप किसी खास माहौल वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह फीचर उसी हिसाब से रिजल्ट दिखाता है। इससे बार-बार फिल्टर लगाने की जरूरत खत्म हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹8000 से कम में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला Lava फोन, Flipkart पर होगी सेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।