Top 5 Upcoming Smartphones in April 2026 with Best Camera and Powerful Battery नया फोन खरीदने से पहले रूको! अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये टॉप-5 स्मार्टफोन
More
Hindi Newsफोटोनया फोन खरीदने से पहले रूको! अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये टॉप-5 स्मार्टफोन

नया फोन खरीदने से पहले रूको! अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये टॉप-5 स्मार्टफोन

अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी पर खास फोकस देखने को मिलेगा। Oppo, OnePlus, Vivo और Realme जैसे ब्रैंड्स यूजर्स को पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

Pranesh TiwariTue, 31 March 2026 02:17 PM
1/6

अप्रैल में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन्स

अगर आप नया फोन खरीदने वाले हैं तो अप्रैल महीना आपके लिए कई खास डिवाइसेज लेकर आ रहा है। मार्च में iPhone 17e से लेकर Vivo X300 Ultra जैसे ढेरों डिवाइसेज चर्चा में रहे और अप्रैल के महीने में फोकस कैमरा फोन्स और पावरफुल बैटरी वाले डिवाइसेज पर रहने वाला है। हम इस महीने लॉन्च हो रहे टॉप-5 डिवाइसेज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आपके लिए चुनना आसान हो जाए।

2/6

Oppo Find X9 Ultra

अप्रैल में लॉन्च होने जा रहा यह फोन Oppo का पहला Ultra मॉडल होगा जो ग्लोबल मार्केट में आएगा। इसमें 6.82-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP और 50MP के पेरिस्कोप लेंस (3x और 10x जूम के साथ) और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर मिल सकता है। साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 7050mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

3/6

OnePlus Nord 6

7 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा यह फोन गेमिंग लवर्स के लिए खास हो सकता है। इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन BGMI जैसे गेम्स में 165fps तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ नया Touch Reflex चिप और 6-axis gyro गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सबसे खास इसकी 9000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

4/6

Vivo V70 FE

2 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर बन सकता है। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits ब्राइटनेस मिलेगी। फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर काम करेगा और 12GB RAM व 512GB स्टोरेज तक ऑप्शन देगा। कैमरा में 200MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा, वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे और दमदार विकल्प बनाती हैं।

5/6

Realme 16

डिवाइस सोशल मीडिया क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका 'selfie mirror' डिजाइन इसे खास बनाता है, जिससे यूजर्स रियर कैमरा से भी आसानी से सेल्फी ले सकेंगे। फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट पर चलेगा। इसमें 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस दी जाएगी। 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग इसका हिस्सा हो सकती हैं।

6/6

Vivo T5 Pro

मिड-अप्रैल में यह फोन 30-35 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर स्मूद परफॉर्मेंस देगा। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 9020mAh बैटरी हो सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा में 50MP Sony IMX882 सेंसर मिल सकता है।