12GB रैम और 50MP के तीन कैमरा वाला फोन हुआ ₹10 हजार सस्ता, सेल्फी के लिए 32MP के दो कैमरे tecno phantom v fold 2 featuring 12gb ram three 50mp camera and two 32mp camera is now rupees 10000 cheaper, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

12GB रैम और 50MP के तीन कैमरा वाला फोन हुआ ₹10 हजार सस्ता, सेल्फी के लिए 32MP के दो कैमरे

12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला टेक्नो का फोल्डेबल फोन- Tecno Phantom V Fold 2 सस्ता हो गया है। आप इसे 10 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी दे रही है।

Wed, 19 Nov 2025 11:57 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
12GB रैम और 50MP के तीन कैमरा वाला फोन हुआ ₹10 हजार सस्ता, सेल्फी के लिए 32MP के दो कैमरे

12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला टेक्नो का फोल्डेबल फोन- Tecno Phantom V Fold 2 सस्ता हो गया है। यह फोन 79,999 रुपये के लॉन्च प्राइस (इंट्रोडक्टरी प्राइस) के साथ भारत में एंट्री किया था। अब यह अमेजन पर 69999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। फोन पर 3 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इसे 3499 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 44,100 रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 7.85 इंच का 2K+ इनर डिस्प्ले दे रही है। यह LTPO एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आउटर डिस्प्ले दिया गया है, उसका साइज 6.42 इंच का है। यह भी LTPO एमोलेड डिस्प्ले है। इस फुल एचडी+ डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 120Hz का है। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

फोन 12जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करता है। इससे इसकी टोटल रैम 24जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9000+ चिपसेट दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 32 मेगापिक्सल के दो कैमरे दे रही है। यह फोन 5750mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 70 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबर्दस्त फीचर्स के साथ आया गूगल जेमिनी 3, चैटजीपीटी 5 और ग्रोक 4 को देगा टक्कर

इसमें कंपनी 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में कंपनी डॉल्बी साउंड ऑफर कर रही है। टेक्नो का यह फोन कार्स्ट ग्रीन और रिपलिंग ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन का वजन 249 ग्राम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।