84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, डेटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग vodafone idea launches new 548 rupees plans offering 84 days validity 7gb data and free calling, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, डेटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

वोडाफोन-आइडिया ने अपना नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट प्लान 548 रुपये का है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको 7जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। प्लान फ्री एसएमएस भी देता है।

Wed, 19 Nov 2025 09:07 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, डेटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अपना नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट प्लान 548 रुपये का है। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस हिसाब से प्लान का डेली खर्च 6.52 रुपये हो जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 7जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें डेटा से ज्यादा कॉलिंग और वैलिडिटी से मतलब रहता है। प्लान के यूजर डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट यूज करने के लिए वोडाफोन-आइडिया के डेटा पैक को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

84 दिन की वैलिडिटी वाले वोडाफोन-आइडिया के कुछ और प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है। इसमें आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है, जिसमें आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट और डेटा डिलाइट्स भी ऑफर कर रही है। डेटा डिलाइट्स में कंपनी यूजर्स को हर महीने बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट 2जीबी तक बैकअप डेटा दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबर्दस्त फीचर्स के साथ आया गूगल जेमिनी 3, चैटजीपीटी 5 और ग्रोक 4 को देगा टक्कर

वोडाफोन-आइडिया का 979 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

कंपनी इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान हाफ डे अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ आता है। इसमें कंपनी डेटा डिलाइट्स भी दे रही है। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। प्लान ViMTV सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें आपको सोनी लिव और जी5 समेत 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।

(Photo: Freepik)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।