गूगल लाया अब तक का सबसे अडवांस्ड एआई- Gemini 3, चैटजीपीटी 5 और ग्रोक 4 को देगा टक्कर google brings gemini 3 with many advanced features will compete with chatgpt 5 and grok 4, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

गूगल लाया अब तक का सबसे अडवांस्ड एआई- Gemini 3, चैटजीपीटी 5 और ग्रोक 4 को देगा टक्कर

गूगल ने अपने लेटेस्ट एआई Gemini 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अब तक का सबसे अडवांस्ड एआई बता रही है। यह ChatGPT 5 और Grok 4 को कड़ी टक्कर देने वाला है। गूगल के सीईओ ने एक ब्लॉग में लिखा, 'जेमिनी 3 रीजनिंग में जबर्दस्त है।

Wed, 19 Nov 2025 07:51 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
गूगल लाया अब तक का सबसे अडवांस्ड एआई- Gemini 3, चैटजीपीटी 5 और ग्रोक 4 को देगा टक्कर

गूगल ने अपने लेटेस्ट एआई Gemini 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अब तक का सबसे अडवांस्ड एआई बता रही है। कंपनी की सीईओ सुंदर पिचई ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह गूगल का सबसे इंटेलिजेंट मॉडल है। यह ChatGPT 5 और Grok 4 को कड़ी टक्कर देने वाला है। कंपनी ने कहा कि कि नई कैपेबिलिटीज उसके सर्च इंजन जैसे कई प्रॉफिट-कमाने वाले प्रोडक्ट्स में तुरंत उपलब्ध होंगी। यह सभी यूजर्स के लिए जेमिनी ऐप में भी उपलब्ध होगा। हालांकि, इसका यूसेज लिमिट अलग-अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कौनसा गूगल एआई प्लान सब्सक्राइब किया है। गूगल का कहना है कि इस वक्त 650 मिलियन से ज्यादा यूजर हर महीने जेमिनी एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जेमिनी 3 रीजनिंग में जबर्दस्त

सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार जेमिनी 3, मल्टीमॉडल समझ, लॉन्ग-कॉन्टेक्स्ट ऐनालिसिस और एजेंटिक व्यवहार पर गूगल के काम को एक ही एआई सिस्टम में एकसाथ लाता है। गूगल के सीईओ ने एक ब्लॉग में लिखा, 'जेमिनी 3 रीजनिंग में जबर्दस्त है, जिसे गहराई और बारीकियों को समझने के लिए डिजाइन किया गया है, चाहे वह किसी क्रिएटिव आइडिया में बेहद छोटे हिंट को समझना हो या किसी कठिन प्रॉब्लम की ओवरलैपिंग लेयर्स को अलग करना हो।'

एकेडमिक और सिंथेटिक टेस्ट्स में शानदार परफॉर्मेंस

गूगल का दावा है कि जेमिनी 3 एकेडमिक और सिंथेटिक टेस्ट्स में शानदार परर्फॉर्म करता है, जो ऐनालिटिक डेप्थ को मापते हैं, जिसमें ह्यूमैनिटीज लास्ट एग्जाम, जीपीक्यूए डायमंड और मैथएरेना एपेक्स पर नया हाई स्कोर शामिल है, जो मैथमेटिकल और सिंबॉलिक प्रॉब्लम सॉल्विंग को समझता है।

कई तरह के कॉन्टेंट को ऐनालाइज और समझ सकता है

गूगल का कहना है कि नया एआई मॉडल कई तरह के कॉन्टेंट को ऐनालाइज और समझ सकता है। इसमें हाथ से लिखे नोट्स, लंबे रिसर्च पेपर और यहां तक कि वीडियो लेक्चर भी शामिल हैं। नया मॉडल गूगल सर्च के एआई मोड में नए फीचर भी दे रहा है, जो डाइनैमिक विजुअल लेआउट जेनरेट करने के साथ सिमुलेशन और इंटरऐक्टिव टूल बेस्ड रिजल्ट देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओप्पो लाया कम कीमत वाले बड्स, 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ, साउंड भी धांसू

बिजनेस यूजर्स के लिए ऐंटीग्रैविटी

बिजनेस यूजर्स के लिए, गूगल ने एंटीग्रैविटी नाम के एक नए प्रोडक्ट को प्रीव्यू किया है, जो एक नया सॉफ्टवेयर डिलेलपमेंट प्लेटफॉर्म है, जहां एआई एजेंट खुद कोडिंग टास्क्स को प्लान कर सकते हैं और उन्हें एग्जिक्यूट कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।