Motorola का नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बैटरी भी motorola razr fold featuring three 50mp camera two selfie and 6000mah battery camera launched, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Motorola का नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बैटरी भी

यह फोन 6.6 इंच के कवर डिस्प्ले और 8.1 इंच के इनर डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर ऑफर कर रही है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे लगे हैं और इसकी बैटरी 6000mAh की है।

Tue, 3 March 2026 08:54 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Motorola का नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बैटरी भी

मोटोरोला फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने MWC 2026 में अपने पहले फोल्डेबल फोन- Motorola RAzr Fold को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.6 इंच के कवर डिस्प्ले और 8.1 इंच के इनर डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर ऑफर कर रही है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे लगे हैं और इसकी बैटरी 6000mAh की है। कंपनी के कन्फर्म कर दिया है कि उसका पहला फोल्डेबल फोन शुरुआत में लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका , यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया पैसिफिक में आने वाले महीनों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यूरोप में मोटो पेन अल्ट्रा के साथ इसकी कीत 1999 यूरो (करीब 2,14,200 रुपये) है। मोटोरोला ने इस फोन को पैंटोन ब्लैकएंड ब्लू और पैंटोन लिली वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

मोटोरोला रेजर फोल्ड के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1080 x 2520 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 3 कोटिंग भी दे रही है। फोन के इनर डिस्प्ले की बात करें, तो इसका साइज 8.1 इंच है। यह LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रेजॉलूशन, 120Hz के रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले अल्ट्रा थिन ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Motorola Razr Fold
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, खूब सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को 16जीबी तक की LPDDD5x रैम और 1टीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। रैम बूस्ट फीचर की मदद से यूजर्स को 16जीबी अडिशनल वर्चुअल रैम मिल सकती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी अड्रीनो A829 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के Sony LYTIA मेन सेंसर के साथ एक 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10200mAh तक की बैटरी वाले नए टैब, डिस्प्ले 13 इंच तक का, प्रोसेसर भी तगड़ा

वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस डिवाइस के कवर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। साथ ही इसके इनर डिस्प्ले पर एक 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड My UX पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। बताते चलें कि कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ इस फोन का एक स्पेशल FIFA वर्ल्ड कप 26 कलेक्शन भी लॉन्च किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह धांसू फोन, मची लूट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।