इंतजार खत्म! जून में लॉन्च हो रहे हैं ये धांसू फोन, OnePlus से Vivo तक सब लिस्ट में Smartphones launching in June month including oneplus 13s and Infinix GT 30 Pro 5G see full list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

इंतजार खत्म! जून में लॉन्च हो रहे हैं ये धांसू फोन, OnePlus से Vivo तक सब लिस्ट में

जून महीने में अलग-अलग ब्रैंड्स की ओर से पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा रहे हैं। आपको Realme C73 5G, Infinix GT 30 Pro 5G, OnePlus 13s और Vivo T4 Ultra 5G जैसे मॉडल्स में से चुनने का मौका मिलेगा।

Mon, 2 June 2025 08:16 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
इंतजार खत्म! जून में लॉन्च हो रहे हैं ये धांसू फोन, OnePlus से Vivo तक सब लिस्ट में

नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं और कुछ दिनों तक इंतजार कर सकते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून महीने में OnePlus से लेकर Vivo तक ढेरों ब्रैंड्स अपने नए फोन पेश करने जा रहे हैं। मई महीने में Galaxy S25 Edge और Motorola Raze 60 जैसे प्रीमियम फोन्स आए तो वहीं इस महीने अलग-अलग सेगमेंट्स में बढ़िया फोन्स खरीदे जा सकेंगे। आइए आपको मार्केट का हिस्सा बनने जा रहे इन डिवाइसेज के बारे में बताते हैं।

Realme C73 5G

रियलमी अपनी C-सीरीज का नया 5G डिवाइस बजट सेगमेंट में 11,999 रुपये कीमत पर लेकर आई है। 2 जून को मार्केट में पेश किए गए इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimesity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7000 सस्ते में Samsung का 12GB रैम और 50MP कैमरा फोन, लेटेस्ट मॉडल पर छूट

Infinix GT 30 Pro 5G

ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके इस गेमिंग फोन को भारत में 3 जून को पेश किया जाएगा। इस पावरफुल डिवाइस में 120fps सपोर्ट मिलेगा और खास गेमिंग फीचर्स दिए जाएंगे। साथ ही इसका डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी भी बेहद यूनीक है।

OnePlus 13s

भारत में 5 जून को वनप्लस का नया फोन आ रहा है और इसमें खास Plus Key मिलने वाली है, जिससे AI फीचर्स का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकेगा। इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा और इसके साथ पावरफुल 32MP सेल्फी कैमरा और 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेल शुरू! केवल 6699 रुपये में लेटेस्ट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी

Vivo T4 Ultra 5G

वीवो ने बेशक इस डिवाइस की लॉन्च डेट से पर्दा ना उठाया हो लेकिन इसे भी जून में ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसमें बड़े AMOLED डिस्प्ले के अलावा MediaTek प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है और यह Android 15 पर काम करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।