₹7000 सस्ते में Samsung का 12GB रैम और 50MP कैमरा फोन, लेटेस्ट मॉडल पर छूट Samsung 12GB ram and 50MP camera flagship smartphone on 7000 rupees discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7000 सस्ते में Samsung का 12GB रैम और 50MP कैमरा फोन, लेटेस्ट मॉडल पर छूट

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 5G ग्राहकों को बंपर छूट के बाद 7000 रुपये सस्ते में ऑर्डर करने का मौका दिया जा रहा है। इस फोन को कंपनी वेबसाइट से बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Mon, 2 June 2025 05:14 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹7000 सस्ते में Samsung का 12GB रैम और 50MP कैमरा फोन, लेटेस्ट मॉडल पर छूट

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का पावरफुल स्पेसिफिकेशंस वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 5G ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका मिल रहा है। इस डिवाइस पर सीधे 7000 रुपये की छूट का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीददारी करते हुए उठाया जा सकता है। आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप लाइनअप में ढेर सारे Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से इमेज एडिटिंग से लेकर टेक्स्ट फॉरमेटिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। Galaxy S25 5G की बात करें तो यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा लेयर दी गई है। फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI के साथ आता है और इसे 7 साल तक बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स मिलते रहेंगे।ं

ऐसे सस्ते में ऑर्डर करें Galaxy S25 5G

कंपनी वेबसाइट पर सैमसंग डिवाइस का 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट 74,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि, अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से फुल पेमेंट करते हैं तो 7000 रुपये और EMI पेमेंट करते हैं तो 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसी तरह Axis Bank, SBI और ICICI बैंक जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से पेमेंट करने वालों को भी 7000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।

ग्राहक 11,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं। हालांकि, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दोनों का बेनिफिट एकसाथ नहीं लिया जा सकता। फोन नेवी, आइसीब्लू, सिल्वर शैडो और मिंट जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। साथ ही ब्लूब्लैक, कोरल रेड और पिंक गोल्ड में भी इसे ऑर्डर किया जा सकता है।

ऐसे हैं Galaxy S25 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग फोन में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शंस ऑफर करता है। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x जूम), 10MP टेलीफोटो (3x जूम) और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में S Pen सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।