सेल शुरू! केवल 6699 रुपये में लेटेस्ट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी Lava Bold N1 Pro with 50MP camera goes on sale for just 6699 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सेल शुरू! केवल 6699 रुपये में लेटेस्ट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी

लावा की ओर से बीते दिनों एंट्री-लेवल सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स वाला फोन Lava Bold N1 Pro पेश किया गया है। इसकी सेल आज 2 जून से शुरू हो गई है और यह खास छूट पर खरीदा जा सकता है।

Mon, 2 June 2025 01:19 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सेल शुरू! केवल 6699 रुपये में लेटेस्ट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी

टेक कंपनी लावा की ओर से बीते दिनों इसका बजट स्मार्टफोन Lava Bold N1 Pro भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस की सेल आज 2 जून से शुरू हो गई है और यह 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है। इस फोन में Android 14 Go Edition के अलावा IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस का फायदा दिया जा रहा है।

नए डिवाइस को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं और यह 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में बढ़िया वैल्यू ऑफर कर रहा है। इस फोन पर पहली सेल में डिस्काउंट्स का फायदा मिल रहा है और लिमिटेड टाइम कूपन कोड यूजर्स किया जा सकता है। आइए आपको इस फोन पर मिल रहीं डील्स की जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp ने दिया बड़ा झटका, अब इन स्मार्टफोन्स में नहीं कर पाएंगे चैटिंग

पहली सेल में फोन खरीदने का मौका

लावा स्मार्टफोन को सोमवार को पहली सेल में केवल 6,699 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह डिवाइस के 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस- टाइटेनियम गोल्ड और स्टेल्थ ब्लैक में खरीदा जा सकता है। फोन 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ है और लिमिटेड टाइम के लिए 100 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

ऐसे हैं Lava Bold N1 Pro के स्पेसिफिकेशंस

लावा के नए बजट फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है और इसका स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 50MP कैमरा सेटअप के साथ आने वाले फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5000mAh बैटरी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए फोन के लिए 25 हजार रुपये है बजट? उससे कम में आ जाएंगे ये टॉप स्मार्टफोन्स

बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है और फोन ऑथेंटिकेशन के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। डिवाइस को कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।