फोन चार्ज पर लगाकर सोने वालों के लिए बड़ी खबर! क्या आपको पता हैं ये जरूरी बातें?
अगर आप रात में फोन को चार्ज पर लगाकर सोते हैं, तो यह आदत आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। ओवरहीटिंग, बैटरी डैमेज और आग लगने जैसी घटनाओं से बचने के लिए चार्जिंग को लेकर सावधान बेहद जरूरी है।

अगर आप रात को सोते वक्त अपना मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। यह आदत अच्छी नहीं है और सीधे आपकी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। देश और दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां रातभर चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म होने से बड़े हादसे हुए हैं। आपको कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए।
चार्जिंग के दौरान फोन से गर्मी निकलती है। वहीं जब मोबाइल को तकिए, गद्दे या कंबल के नीचे रख दिया जाता है, तो यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे हालात में फोन के ओवरहीट होने, बैटरी फटने या आग लगने का खतरा खासतौर से नींद के दौरान, जब किसी को समय रहते भनक तक नहीं लगती, कई गुना बढ़ जाता है।
बैटरी को पहुंचता है नुकसान
रातभर फोन को चार्ज पर लगाए रखना उसकी बैटरी के लिए भी खतरनाक है। 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी फोन एनर्जी लेता रहता है, जिससे बैटरी पर लगातार दबाव पड़ता है। इससे बैटरी फूलने, जल्दी खराब होने और अचानक फेल होने का जोखिम बना रहता है। हालांकि नए फोन ऑटो कट-ऑफ जैसे स्मार्ट फीचर्स लेकर आए हैं।
बताते चलें, सस्ते और लोकल चार्जर इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। इनमें जरूरी सेफ्टी कटऑफ नहीं होते, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना बनी रहती है। कई बार ऐसे चार्जर ही आग लगने की असली वजह बनते हैं, खासकर तब जब फोन पूरी रात चार्ज पर लगा हो।
सेहत के लिए भी अच्छी नहीं आदत
सिर्फ फोन ही नहीं, आपकी सेहत भी फोन चार्जिंज से जुड़ी आदत के चलते खतरे में पड़ सकती है। फोन को पास रखकर चार्ज करने से नींद बार-बार टूटती है और दिमाग पूरी तरह आराम नहीं कर पाता। लंबे समय तक यह आदत सिरदर्द, थकान और नींद से जुड़ी दिक्कतों को जन्म दे सकती है। एक्सपर्ट्स साफ चेतावनी देते हैं कि फोन को बेड पर रखकर चार्ज ना करें।
चार्जिंग के दौरान फोन को खुले और ठोस बेस पर रखें और सोने से पहले चार्ज पूरा होने पर प्लग निकाल दें। इसके अलावा हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें। आपको पता होना चाहिए कि सावधानी ही ऐसे हादसों के लिए बचाव है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन