अब लैपटॉप की जरूरत खत्म? इस स्मार्टफोन में चलता है Windows 11 और Android दोनों NexPhone Brings Android and Windows 11 Together in a Single Smartphone, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब लैपटॉप की जरूरत खत्म? इस स्मार्टफोन में चलता है Windows 11 और Android दोनों

NexPhone एक अनोखा स्मार्टफोन है, जो Android के साथ Linux और Windows 11 को भी सपोर्ट करता है और जरूरत पड़ने पर पूरा कंप्यूटर बन सकता है। यह एक खास कॉन्सेप्ट के साथ आया है। 

Thu, 22 Jan 2026 01:13 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अब लैपटॉप की जरूरत खत्म? इस स्मार्टफोन में चलता है Windows 11 और Android दोनों

पॉकेट में पूरा कंप्यूटर रखने का आइडिया कोई नया नहीं है, लेकिन अब यह कॉन्सेप्ट एक बार फिर चर्चा में है। NexDock के पीछे काम करने वाली टीम ने अपना नया डिवाइस NexPhone पेश किया है, जिसे एक ऐसे फोन के तौर पर दिखाया जा रहा है जो जरूरत पड़ने पर लैपटॉप और डेस्कटॉप की जगह भी ले सकता है। पहले Nokia और HTC जैसे ब्रैंड्स Windows फोन के जरिए इस डायरेक्शन में कोशिश कर चुके हैं, लेकिन NexPhone इस सोच को एक कदम आगे ले जाता नजर आता है।

डिजाइन की बात करें तो NexPhone आज के पतले और हल्के स्मार्टफोन्स से काफी अलग है। इसमें मोटे बेजल्स, ग्रे कलर की रबराइज्ड बॉडी और 13.1mm मोटाई वाला डिजाइन दिया गया है। फोन का वजन करीब 256 ग्राम है, जो इसे थोड़ा भारी बनाता है। हालांकि, डिस्प्ले के मामले में यह निराश नहीं करता। NexPhone में 6.58 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लीक वीडियो में दिखा iPhone 18 Pro! डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में बड़े बदलाव

मल्टी-बूट सिस्टम वाला फोन

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी-बूट सिस्टम है। NexPhone आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है, लेकिन इसमें Debian Linux और Windows 11 चलाने का भी सपोर्ट दिया गया है। यूजर फोन को किसी मॉनिटर से कनेक्ट करके Linux का पूरा डेस्कटॉप एक्सपीरियंस ले सकता है। वहीं Windows 11 को फोन पर रन करने के लिए रीबूट की जरूरत होती है। कंपनी का दावा है कि Windows को मोबाइल इंटरफेस के हिसाब से कस्टम UI के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह एक मिनी PC जैसा फील देता है।

ऐसा है NexPhone का हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो NexPhone में Qualcomm का QCM6490 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट खासकर एंटरप्राइज और IoT डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है और इसे Snapdragon 780G का एक वेरिएंट माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेसर 2036 तक सपोर्टेड रहेगा और Windows 11 के लिए Microsoft की ऑफीशियल लिस्ट में भी शामिल है। हालांकि, डेस्कटॉप लेवल परफॉर्मेंस के मामले में इसकी सीमाएं हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में मिल रहे Samsung M07, Redmi A4 5G समेत ये दमदार स्मार्टफोन

NexPhone में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, साथ ही माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा सेटअप में 64MP Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की यूनिट दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से NexPhone में 5G और Wi-Fi 6E का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है। यह फीचर इसे इंडस्ट्रियल और प्रोफेशनल यूज के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।