कोई और नहीं देख पाएगा आपके Samsung फोन की स्क्रीन, आ गया धांसू Privacy Display फीचर Samsung Accidentally Leaks Galaxy S26 Ultra Privacy Display Through New Good Lock Features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कोई और नहीं देख पाएगा आपके Samsung फोन की स्क्रीन, आ गया धांसू Privacy Display फीचर

Samsung के Good Lock ऐप में सामने आए नए फीचर्स से Galaxy S26 Ultra के Privacy Display का संकेत मिला है। यह फीचर पब्लिक प्लेस में स्क्रीन की प्राइवेसी को और बेहतर बना सकता है।

Fri, 23 Jan 2026 05:25 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कोई और नहीं देख पाएगा आपके Samsung फोन की स्क्रीन, आ गया धांसू Privacy Display फीचर

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सामने आए एक नए लीक में दावा किया गया है कि कंपनी ने Galaxy S26 Ultra के एक खास फीचर Privacy Display की ओर इशारा कर दिया है। यह संकेत Samsung के कस्टमाइजेशन ऐप Good Lock के नए फीचर्स को दिखाते वक्त सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्या है ‘Privacy Display’ फीचर?

लीक के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में मिलने वाला Privacy Display फीचर यूजर्स की स्क्रीन प्राइवेसी को और बेहतर करेगा। इस फीचर के जरिए फोन की स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर कंटेंट साफ दिखाई नहीं देगा, जिससे पब्लिक प्लेसेज में डाटा चोरी या झांकने (shoulder surfing) का खतरा कम हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह फीचर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के कॉम्बिनेशन से काम करेगा, जो इसे मौजूदा प्राइवेसी मोड्स से ज्यादा एडवांस बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में Samsung का 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

Good Lock के नए फीचर्स से हुआ खुलासा

स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में अपने कस्टमाइजेशन टूल Good Lock के कुछ नए फीचर्स को टीज किया था। इसी दौरान एक स्क्रीन या सेटिंग का जिक्र सामने आया, जिसमें ‘Privacy Display’ जैसा ऑप्शन दिखा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सीधे तौर पर Galaxy S26 Ultra से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि Good Lock आमतौर पर सैमसंग के प्रीमियम डिवाइसेज के नए फीचर्स को सपोर्ट करता है।

प्राइवेसी पर फोकस कर रहा है Samsung

सैमसंग पिछले कुछ सालों से यूजर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान दे रहा है। Knox सिक्योरिटी, Secure Folder और एडवांस ऐप परमिशन जैसे फीचर्स के बाद अब Privacy Display कंपनी की इसी स्ट्रेटजी का अगला कदम माना जा रहा है। अगर यह फीचर Galaxy S26 Ultra में आता है तो यह प्राइवेसी के मामले में Apple और बाकी प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

बताते चलें, कंपनी की ओर से Galaxy S26 Ultra या Privacy Display फीचर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लीक्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च इवेंट में इन फीचर्स से पर्दा उठा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।