आज ₹7999 में खरीदें 6300mAh बैटरी, 12GB रैम, AI फीचर्स वाला Realme का रफ एंड टफ फोन Cheapest 6300mAh battery 12GB RAM military grade phone Realme P4 Lite first sale buy it just 7999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आज ₹7999 में खरीदें 6300mAh बैटरी, 12GB रैम, AI फीचर्स वाला Realme का रफ एंड टफ फोन

हाल ही में लॉन्च हुआ रियलमी का 6300mAh बैटरी, AI फीचर्स और शानदार डिज़ाइन वाला Realme P4 Lite आज पहली बार 8000 रुपए से कम में बेचा जा रहा है। जानें डिटेल्स:

Tue, 24 Feb 2026 02:44 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
आज ₹7999 में खरीदें 6300mAh बैटरी, 12GB रैम, AI फीचर्स वाला Realme का रफ एंड टफ फोन

Realme ने हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी P4 सीरीज का नया फोन Realme P4 Lite 4G लॉन्च किया है। आज से यह फोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। रियलमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली डिस्प्ले, AI-बेस्ड फीचर्स मिलते हैं और यह फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आता है। Realme P4 Lite 4G को आप कंपनी और ई-कॉमर्स साइट्स Flipkart तथा Realme की आधिकारिक साइट पर यह स्मार्टफोन उपलब्ध है। फर्स्ट सेल में इस फोन को 7,999 रुपए में खरीद सकते हैं। जानें इस डील के बारे में सबकुछ:

Realme P4 Lite 4G लॉन्च और फर्स्ट सेल

Realme P4 Lite 4G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 9,999 रुपए में और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 11,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन फर्स्ट सेल फोन के बेस वैरिएंट को कूपन डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं टॉप वैरिएंट 9,999 रुपए की छूट पर उपलब्ध है। यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध है: बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vi का ऑफर: ₹140 में लें अनलिमिटेड कॉल, डेटा-SMS; इन फोन यूजर्स के पास मौका

Realme P4 Lite 4G की 5 बड़ी खासियतें

1. Realme P4 Lite 4G में 6.74-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वेबसाइट्स, सोशल मीडिया चलाने पर अनुभव स्मूद रहता है। फोन Eye-Comfort डिस्प्ले और Smart Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे गीले हाथ से भी फोन चल सकता है।

2. Realme P4 Lite 4G की 6300mAh बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है। यह बैटरी 2 दिन आसानी से चलती है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है। इसके अलावा 6W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी है, जिससे आप बाकी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं जब पावर बैंक न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UAN नहीं है? फिर भी 1 मिनट में ऐसे जानें अपने PF खाते का पूरा बैलेंस

3. फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के काम जैसे कॉल, वीडियो देखने, सोशल मीडिया और ब्राउज़िंग के परफेक्ट है। मल्टीटास्किंग के लिए 4GB RAM के साथ 8GB की डायनामिक रैम जिससे जरूरत पड़ने पर RAM वर्चुअल रूप से बढ़ जाती है।

4. Realme P4 Lite 4G में 13MP का मुख्य रियर कैमरा है, जो रोज़मर्रा के फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। इसके अलावा AI कैमरा फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Clear Face और Circle to Search भी दिए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग और शॉट्स को बेहतर बनाते हैं। सेल्फीज़ और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

5. Realme P4 Lite 4G 4G LTE सपोर्ट करता है, इसके अलावा Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और GPS जैसी बेसिक कनेक्टिविटी मिलती है। फोन का IP54 रेटिंग इसे धूल और हल्की बारिश से बचाता है। फोन में Ultra Volume सपोर्ट और AI Call Noise Reduction 2.0 मिलता है, जिससे कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम होती है और आवाज साफ सुनाई देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल के लॉन्च से पहले पूरे ₹24000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फोन, 7 साल अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।