1/7
Aadhaar App से आपकी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, एड्रेस, बैंक लिंकिंग डिटेल या बायोमेट्रिक जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। कई बार गलती हमारी छोटी-सी लापरवाही से होती है जैसे OTP शेयर करना, फर्जी ऐप डाउनलोड करना या पब्लिक WiFi पर लॉगिन करना। आइये आपको बताते हैं कि Aadhaar App इस्तेमाल करते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और कैसे अपने डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है।

सबसे बड़ी गलती है गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर नाम मिलता-जुलता ऐप डाउनलोड कर लेना। कई साइबर ठग असली ऐप जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप बना देते हैं। ऐप रिव्यू और डाउनलोड संख्या चेक करें, अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड न करें।

Aadhaar से जुड़ा कोई भी काम OTP के बिना पूरा नहीं होता। अगर आपने किसी कॉल या मैसेज पर OTP बता दिया, तो सामने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है। OTP कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए चाहे वह खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी ही क्यों न बताए।

रेलवे स्टेशन, मॉल या कैफे के फ्री WiFi पर Aadhaar App लॉगिन करना सुरक्षित नहीं होता। हैकर्स ऐसे नेटवर्क पर नजर रखते हैं। अगर जरूरी हो तो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें और पब्लिक WiFi पर लॉगिन से बचें।

अगर आपके फोन में पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक नहीं है और फोन खो जाता है, तो कोई भी Aadhaar App खोल सकता है। आधार ऐप का मजबूत स्क्रीन लॉक सेट करें, ऐप लॉक का इस्तेमाल करें।

Aadhaar में बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा होती है। अगर यह बंद है तो कोई आपके फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप में जाकर बायोमेट्रिक लॉक ऑन करें। जरूरत पड़ने पर टेम्पररी रूप से अनलॉक करें। कई लोग e-Aadhaar डाउनलोड करके बिना पासवर्ड हटाए फाइल को शेयर कर देते हैं। यह गलत है।
