Samsung यूजर्स की हो गई मौज, इतने सारे फोन्स में आया लेटेस्ट अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल samsung one ui 8.5 beta program live in india check eligible devices list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung यूजर्स की हो गई मौज, इतने सारे फोन्स में आया लेटेस्ट अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल

अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जल्द सैमसंग के ढेर सारे स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। यहां हम आपको ऐसे फोन्स की लिस्ट बता रहे हैं जो सैमसंग के लेटेस्ट One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हैं।

Fri, 10 April 2026 12:45 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung यूजर्स की हो गई मौज, इतने सारे फोन्स में आया लेटेस्ट अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल

अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जल्द सैमसंग के ढेर सारे स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। यहां हम आपको ऐसे फोन्स की लिस्ट बता रहे हैं जो सैमसंग के लेटेस्ट One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने लिस्ट तैयार की है। अगर आपको फोन भी इस लिस्ट में है, तो तुरंत इनरोल कीजिए और सबसे पहले अपकमिंग फीचर्स का मजा लीजिए।

दरअसल, सैमसंग हर छोटे One UI अपडेट के लिए बीटा प्रोग्राम लॉन्च करता रहता है, लेकिन ये ज्यादातर गैलेक्सी फोल्डेबल फोन तक ही सीमित थे। Android 16 QPR2 पर बेस्ड One UI 8.5 ने इस परंपरा को बदल दिया है, क्योंकि इसका बीटा अब कई दूसरे गैलेक्सी डिवाइस तक भी पहुंच रहा है। लिस्ट में कई मिड-रेंज गैलेक्सी A-सीरीज के फोन्स भी शामिल हैं। आपका सैमसंग गैलेक्सी फोन नए One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम के लिए एलिजिबल है या नहीं, यह जानने के लिए नीचे देखें लिस्ट..

One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम के लिए एलिजिबल गैलेक्सी फोन्स:

- सैमसंग गैलेक्सी S25

- सैमसंग गैलेक्सी S25+

- सैमसंग गैलेक्सी S25 Ultra

- सैमसंग गैलेक्सी S25 FE

- सैमसंग गैलेक्सी S24

- सैमसंग गैलेक्सी S24+

- सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra

- सैमसंग गैलेक्सी S24 FE

- सैमसंग गैलेक्सी S23

- सैमसंग गैलेक्सी S23+

- सैमसंग गैलेक्सी S23 Ultra

- सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7

- सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7

- सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 6

- सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 6

- सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 5

- सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 5

- सैमसंग गैलेक्सी A36

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹99 शुरुआती कीमत में छोटू रिचार्ज, 28 दिन तक वैलिडिटी; कॉल, डेटा, SMS सब मिलेगा

अपने गैलेक्सी फोन पर One UI 8.5 beta कैसे पाएं, देखें स्टेप्स

यहां बीटा प्रोग्राम की बात हो रही है तो ध्यान रखें कि बीटा बिल्ड में कई बग हो सकते हैं। अगर आपको इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो अपने फोन पर One UI 8.5 beta पाने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें। सावधानी के तौर पर अपने कीमती डेटा का बैकअप जरूर ले लें, ताकि अगर कुछ गड़बड़ होती है, तो डेटा बचा रहे।

1. सबसे पहले अपने फोन पर Samsung Members app खोलें।

2. सुनिश्चित करें कि आप अपने सैमसंग अकाउंट से ऐप में साइन-इन हैं।

3. One UI Beta Program banner पर टैप करें। अगर आपको यह नहीं दिखता है, तो बीटा प्रोग्राम अभी आपके फोन के लिए उपलब्ध नहीं है।

4. बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए टर्म एंड कंडीशन्स स्वीकार करें।

5. सेटिंग्स में जाएं, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर जाएं और डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर टैप करें।

6. डाउनलोड पूरा हो जाने के बाद, इंटस्टॉल नाउ पर टैप करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, कीमत ₹30,000 से भी कम; कैमरा, बैटरी सब दमदार

इन देशों में लाइव हो चुका है बीटा प्रोग्राम

ध्यान दें कि One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम छह मार्केट - भारत, कोरिया, जर्मनी, पोलैंड, यूएस और यूके में लाइव हो चुका है। इसलिए, अगर आपका गैलेक्सी फोन लिस्ट में है और आप ऊपर बताए देशों में रहते हैं, तो आप आने वाले फीचर्स और अपग्रेड्स का एक्सेस सबसे पहले पाने के लिए बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं।

हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले हफ्तों में यह लिस्ट और बढ़ेगी, क्योंकि ज्यादा गैलेक्सी डिवाइस One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम में शामिल होंगे। ऐसा होने पर हम इस लिस्ट को अपडेट करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।