1/5यह सर्विस वैलिडिटी के साथ आने वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान है। 189 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी इस प्लान की रोज की लागत 6.75 रुपये आएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 300 एसएमएस और कुल 2GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

यह सर्विस वैलिडिटी के साथ आने वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। 199 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.10 रुपये आएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 2GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने इंटरनेट यूज करने के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसडीटी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा। प्लान में एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीनों के लिए), फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

यह प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 300 एसएमएस और कुल 1GB डेटा शामिल है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसडीटी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

बीएसएनएल के पास 99 रुपये का प्लान है, जो 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स मिलते हैं। प्लान में 50MB डेटा मिलता है और इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद भी 40kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज किया जा सकता है।

बीएसएनएल के पास 107 रुपये का सस्ता प्लान भी है, जो 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कॉलिंग के लिए 200 मिनट मिलते हैं। कॉल्स मिलते हैं। प्लान में 3GB डेटा मिलता है और इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद भी 40kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज किया जा सकता है।
