शुरू हुई Samsung की खास सेल! पूरे 50 प्रतिशत तक छूट और ₹20 हजार का कैशबैक भी Samsung Launches Big Bespoke AI Fest with Massive Republic Day Discounts and Cashback Offers on Smart Home Appliances, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

शुरू हुई Samsung की खास सेल! पूरे 50 प्रतिशत तक छूट और ₹20 हजार का कैशबैक भी

टेक ब्रैंड Samsung ने Big Bespoke AI Fest की शुरुआत की है, जिसमें Bespoke AI होम अप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट और 20,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह फेस्ट 8 से 31 जनवरी, 2026 तक चलेगा।

Tue, 13 Jan 2026 02:11 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
शुरू हुई Samsung की खास सेल! पूरे 50 प्रतिशत तक छूट और ₹20 हजार का कैशबैक भी

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung ने भारत में अपने खास फेस्टिव ऑफर ‘Big Bespoke AI Fest’ की घोषणा की है। इस ऑफर में ग्राहकों को Bespoke AI होम अप्लायंसेज पर तगड़ी छूट, कैशबैक और एक्सट्रा फायदे दिए जा रहे हैं। यह फेस्ट 8 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक चलेगा और Samsung.com के अलावा बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा।

टेक ब्रैंड Samsung का कहना है कि इस फेस्ट के जरिए वह लोगों को स्मार्ट और कनेक्टेड होम तैयार करने का मौका देना चाहता है। इस दौरान Bespoke AI रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव पर 50 प्रतिशत तक की बंपर छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है, जिससे प्रीमियम होम अप्लायंसेज को खरीदना और आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में सस्ते हो गए फ्रिज! Samsung का डिजिटल इन्वर्टर फ्रिज अब केवल ₹15000 में

कंपनी ने ग्राहकों को आसान फाइनेंस ऑप्शंस भी पेश किए हैं। चुनिंदा डिजिटल अप्लायंसेज पर ‘1 EMI Off’ खासतौर पर T-Combo और टॉप लोड वॉशिंग मशीन पर जैसी सुविधा दी जा रही है। ग्राहक कम बजट में भी अपने घर को मॉडर्न बना सकते हैं।

अलग-अलग कैटेगरीज पर पाएं कैशबैक

Samsung ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए ढेरों कैशबैक ऑफर तय किए हैं। फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। फ्रोस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर पर 6,000 रुपये तक, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और वॉशर ड्रायर पर 10,000 रुपये तक और एयर कंडीशनर पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर्स के साथ दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

ब्रैंड वारंटी के मामले में भी खास फायदे दे रहा है। माइक्रोवेव के लिए सिरेमिक इनैमल कैविटी पर 10 साल की वारंटी और एयर कंडीशनर पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिल रही है। चुनिंदा माइक्रोवेव मॉडल्स के साथ फ्री Borosil किट भी दी जाएगी। साफ है कि इस महीने सैमसंग अप्लायंसेज खरीदने का ग्राहकों के पास अच्छा मौका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।