ठंड में सस्ते हो गए फ्रिज! Samsung का डिजिटल इन्वर्टर फ्रिज अब केवल ₹15000 में Winter Deals Samsung Digital Inverter Refrigerator Now Available for Just 15000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ठंड में सस्ते हो गए फ्रिज! Samsung का डिजिटल इन्वर्टर फ्रिज अब केवल ₹15000 में

सैमसंग का बड़े साइज वाला रेफ्रिजरेटर ग्राहकों को 15 हजार रुपये कीमत पर खरीदने का मौका Flipkart पर मिल रहा है। ठंड के मौसम में ब्रैंडेड फ्रिज अच्छी वैल्यू ऑफर कर रहे हैं। 

Mon, 12 Jan 2026 03:50 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
ठंड में सस्ते हो गए फ्रिज! Samsung का डिजिटल इन्वर्टर फ्रिज अब केवल ₹15000 में

रेफ्रिजरेटर एक ऐसा होम अप्लायंस है, जिसकी ज्यादा जरूरत गर्मी के मौसम में होती है। ठंड के मौसम में कम खरीद के चलते फ्रिज सस्ते हो जाते हैं और इन्हें इस वक्त खरीदने पर आपको बड़े डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। Samsung का 20 साल की वारंटी के साथ आने वाला डिजिटल इन्वर्टर फ्रिज ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Samsung Direct Cool Refrigerator खास डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फ्रिज में 4-स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग्स दी गई हैं और डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। 183 लीटर क्षमता वाले बड़े फ्रिज में रखा खाना 15 दिनों तक फ्रेश बना रहता है। इसमें वाइट LED लाइट दी गई है और छोटे परिवार के लिए यह परफेक्ट है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में महंगे होने वाले हैं Samsung स्मार्टफोन? कंपनी ने दिए बड़े संकेत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में महंगे होने वाले हैं Samsung स्मार्टफोन? कंपनी ने दिए बड़े संकेत

ऑफर्स के साथ सस्ता हुआ फ्रिज

Samsung 183L Direct Cool Refrigerator (RR20C1824CR/HL) को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 15,990 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा और इसकी कीमत 15 हजार रुपये के करीब रह जाएगी। ग्राहकों को पुराने डिवाइस के बदले 3,770 रुपये की अधिकतम छूट एक्सचेंज डिस्काउंट के तौर पर मिल सकती है। बता दें, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर बंपर छूट, कीमत हुई 9000 रुपये से कम

इन फीचर्स के चलते खास है फ्रिज

सैमसंग के फ्रिज में 183 लीटर क्षमता मिलती है और यह 4 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ बिजली की बचत करता है। इस रेफ्रिजरेटर में डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जो कम बिजली इस्तेमाल करते हुए बेहतर कूलिंग देता है। इसमें ज्यादा स्टोरेज के लिए बेस स्टैंड, ड्रॉर के साथ दिया गया है। इसे क्लीन करना आसान है और इसके कंप्रेसर पर ब्रैंड पूरे 20 साल की वारंटी ऑफर करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।