1/7टेक की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक दौर की पहचान बन जाते हैं। हालांकि समय के साथ अगर टेक्नोलॉजी खुद को नहीं बदल पाती, तो वही नाम धीरे-धीरे इतिहास बन जाते हैं। 2026 तक आते-आते कई ऐसी मशहूर टेक सर्विसेज और प्रोडक्ट्स या तो बंद हो गए या पूरी तरह गायब हो चुके हैं। आइए आपको इनके बारे में बताएं।

Skype कभी ऑनलाइन कॉल और वीडियो चैट का सबसे आसान तरीका था, लोग दूर बैठे अपनों से इसी के जरिये बात करते थे। वहीं समय के साथ नए और बेहतर ऐप आ गए, और माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी जगह पूरी तरह Microsoft Teams पर शिफ्ट होने का फैसला किया।

Windows 10 लंबे समय तक यूजर्स का फेवरेट ऑपरेटिंग सिस्टम रहा। इसके लिए कंपनी ने अक्टूबर, 2025 में सपोर्ट पूरी तरह खत्म कर दिया है और नए OS वर्जन ने इसकी जगह ली है।

AOL Dial-Up उस दौर की टेक्नोलॉजी थी जब इंटरनेट बहुत धीमा होता था। कनेक्ट होते समय आने वाली आवाज आज भी लोगों को याद है। इसे सितंबर, 2025 में बंद कर दिया गया है।

मोजिला का Pocket ऐप लोगों को आर्टिकल और खबरें बाद में पढ़ने के लिए सेव करने देता था। इसकी सेवाओं को पिछले साल जुलाई में बंद कर दिया गया।

Humane AI Pin को फोन की जगह लेने वाला डिवाइस और भविष्य बताया गया था लेकिन यह महंगा था और रोजमर्रा में ज्यादा काम का नहीं निकला। फरवरी, 2025 तक यह एक असफल टेक एक्सपेरिमेंट बन गया।

Meta ने फेक न्यूज को रोकने के लिए थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम शुरू किया था। अब इसे बंद कर दिया गया है और इसकी जगह कम्युनिटी नोट्स सिस्टम ने ले ली है।
