₹42 हजार सस्ता हो गया Samsung का स्मार्टफोन, खुश कर देगी नई कीमत, तुरंत करना चाहेंगे ऑर्डर Samsung Galaxy Z Flip5 5G AI is now rupees 42000 cheaper from launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹42 हजार सस्ता हो गया Samsung का स्मार्टफोन, खुश कर देगी नई कीमत, तुरंत करना चाहेंगे ऑर्डर

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G अपने लॉन्च प्राइस से 42 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर कंपनी 2899 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। यह फोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है।

Tue, 17 Feb 2026 11:15 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹42 हजार सस्ता हो गया Samsung का स्मार्टफोन, खुश कर देगी नई कीमत, तुरंत करना चाहेंगे ऑर्डर

सैमसंग का स्टाइलिश और यूनीक फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2023 में लॉन्च हुआ कंपनी का फ्लिप फोन- Samsung Galaxy Z Flip 5 5G अपने लॉन्च प्राइस से 42 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 99999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 57999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 2899 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं डीटेल।

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2640 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex मेन डिस्प्ले दे रही है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। फोन में आपको 720 x 748 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 3.4 इंच का एक सुपर AMOLED डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट ऑफर कर रही है।

सैमसंग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग का नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, फीचर कमाल के

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस फोन में एलईडी फ्लैश ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। सैमसंग के इस फ्लिप फोन में 3700mAh की बैटरी लगी है। फोन में ऑफर की जा रही यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 15W की Qi वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7999 में खरीद लें मोटोरोला का 12GB तक की रैम वाला फोन, बैटरी 7000mAh की

कंपनी का यह फोन IPX8 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। फोल्ड होने पर फोन के डाइमेंशन 85.1 x 71.9 x 15.1 mm और अनफोल्ड रहने पर डाइमेंशन 165.1 x 71.9 x 6.9 mm रहता है। फोन का वजन 187 ग्राम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मार्च को ऐपल का खास इवेंट, आ सकता है नया iPhone, नए आईपैड की भी एंट्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।