₹15 हजार में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला Android फोन, धाकड़ Samsung डील
दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन बना Samsung Galaxy A16 5G ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस को 15 हजार रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

अगर नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो भरोसा उसी डिवाइस पर करना चाहिए, जिसे सब पसंद कर रहे हों। बीते दिनों दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइसेज का नाम सामने आया है और इनमें सबसे ऊपर iPhone 16 रहा। हालांकि, अगर आप सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉयड फोन की बात करें तो Samsung Galaxy A16 5G पिछले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड फोन बना है। इस फोन पर खास डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Galaxy A16 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें IP54 ड्यूरेबिलटी रेटिंग मिलती है और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा। sAMOLED डिस्प्ले वाले इस फोन के लिए एक और बड़ा हाइलाइट यह है कि इसे 6 बड़े एंड्रॉयड OS अपग्रेड्स ऑफर किए जाने हैं और फोन को छह साल तक लेटेस्ट फीचर्स मिलते रहेंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh बैटरी भी दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
खास छूट पर खरीदें Galaxy A16 5G
सैमसंग के बेस्ट-सेलिंग डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर केवल 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है बल्कि इसका ओरिजनल प्राइस 19,999 रुपये से शुरू है। इस डिवाइस के लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 800 रुपये की छूट दी जा रही है और इस फोन का इफेक्टिव प्राइस 15 हजार रुपये के करीब रह जाता है।
पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 13,100 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कीमत पर निर्भर करती है। यह फोन लाइट ग्रीन, ब्लू ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
ऐसे हैं Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले हाई-रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP सेकेंडरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है। डिवाइस की 5000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Gold






