1/6कंपनी ने अब कंफर्म कर दिया है कि भारत में फोन 7 मार्च दोपहर 12PM बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी माइक्रोसाइट पहले ही Flipkart पर लाइव है, जिससे यह भी पता चल गया है कि फोन लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

भले ही यह एक एंट्री-लेवल 5G फोन है, लेकिन इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कंपनी ने फिलहाल स्क्रीन साइज कंफर्म नहीं किया है। साथ ही, यह भी साफ नहीं है कि यह एचडी प्लस होगा या फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा।

Realme C83 5G में 7,000mAh की बैटरी होगी। यह 15.6 घंटे गेमिंग, 27.7 घंटे वीडियो प्लेबैक, 58.5 घंटे कॉलिंग, 159.8 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 890 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कंपनी का दावा है कि बैटरी छह साल तक चलेगी। यह रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन मजबूत बिल्ड के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन को MIL-STD-810H ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस रेटिंग और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आएगा। यह ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन शेड्स में मिलेगा। बाकी डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं।

एक्सपर्ट पिक ने Realme C83 5G की वेरिएंट वाइज कीमत शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन तीन वेरिएंट में आएगा। इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है।

रियलमी ने माइक्रोसाइट पर कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग Realme C83 5G फोन दो कलर्स में आएगा। यह ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन शेड्स में मिलेगा। बाकी डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं।
