Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर छूट! सस्ता हो गया फ्लैगशिप फोन; ये रही डील Samsung Galaxy S25 5G on huge discount Here is the best flagship deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर छूट! सस्ता हो गया फ्लैगशिप फोन; ये रही डील

सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 5G ग्राहकों को बंपर छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस पर एकसाथ कई ऑफर्स दिए गए हैं और इसपर लिमिटेड टाइम डील मिल रही है। 

Mon, 24 Nov 2025 11:10 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर छूट! सस्ता हो गया फ्लैगशिप फोन; ये रही डील

Black Friday सेल शुरू हो चुकी है और इसी मौके पर Samsung ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S25 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यह ऑफर Flipkart पर मिल रहा है और इसके साथ यूजर्स के लिए यह फोन पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव ऑप्शन बन गया है। अगर आप एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल फ्लैगशिप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए सही साबित हो सकती है। आइए ऑफर और फोन की खूबियों को विस्तार से समझते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं कीमत की, तो Samsung Galaxy S25 5G की लॉन्च प्राइस 80,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे 68,050 रुपये तक कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत सिर्फ बेस कट नहीं है, बल्कि इसमें कई लेयर्ड ऑफर्स शामिल हैं, जैसे कि बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अतिरिक्त कार्ट-बेस्ड डिस्काउंट वगैरह। Flipkart पर आपको 11,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है, इसके साथ 2,095 रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी जुड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung और Oppo पीछे! भारत में नंबर-1 पर पहुंचा ये स्मार्टफोन ब्रैंड: रिपोर्ट

अगर आपके पास कोई पुराना फोन है जैसे Galaxy S23, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू भी इस कीमत को और कम कर सकती है। इसके अलावा Buy More, Save More ऑफर के साथ 15,000 रुपये से ज्यादा की कार्ट वैल्यू पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर Galaxy S25 5G का इफेक्टिव प्राइस केवल 43,509 रुपये रह जाएगा, जो इस फ्लैगशिप को एक बेहद अट्रैक्टिव डील बनाती है।

ऐसे हैं Galaxy S25 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले ना सिर्फ शार्प है बल्कि स्मूद भी है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों में बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह कैमरा सिस्टम डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में अच्छा परफॉर्म करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में Realme का धांसू Smart TV, बड़ा 32 इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले

प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो Samsung ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। यह चिप ना केवल तेज है बल्कि थर्मल मैनेजमेंट के मामले में भी बेहतर है, जिससे फोन लंबे समय तक गर्म हुए बिना स्मूथ परफॉर्म करता है। गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन हर स्थिति में फ्लैगशिप फील देता है। इसके अलावा 12GB RAM इसे और ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ बनाती है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।