Samsung और Oppo पीछे! भारत में नंबर-1 पर पहुंचा ये स्मार्टफोन ब्रैंड, रिपोर्ट में खुलासा Not samsung or xiaomi but this brand is on top position in Indian smartphone market, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung और Oppo पीछे! भारत में नंबर-1 पर पहुंचा ये स्मार्टफोन ब्रैंड, रिपोर्ट में खुलासा

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Oppo या Samsung नहीं बल्कि Vivo के स्मार्टफोन्स सबसे ज्यादा बिके हैं। इसके अलावा Oppo ने पिछले साल के मुकाबले तगड़ी बढ़त देखने को मिली है। 

Mon, 17 Nov 2025 04:43 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung और Oppo पीछे! भारत में नंबर-1 पर पहुंचा ये स्मार्टफोन ब्रैंड, रिपोर्ट में खुलासा

भारत का स्मार्टफोन मार्केट इस साल के सबसे बिजी और रोमांचक क्वॉर्टर से गुजरा। फेस्टिव सीजन, भारी डिस्काउंट और अपग्रेड की मांग ने मार्केट को नई रफ्तार दी। IDC की रिपोर्ट बताती है कि Q3 2025 में स्मार्टफोन शिपमेंट 4.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले पांच सालों में तीसरे क्वॉर्टर का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इस तेजी के बीच 18.3 प्रतिशत के साथ Vivo लगातार सातवीं तिमाही में मार्केट लीडर बना रहा। दूसरी पोजीशन पर 13.9 प्रतिशत के साथ Oppo और तीसरी पोजीशन पर 13.5 प्रतिशत के साथ Xiaomi (Poco को मिलाकर) रहे।

पिछले क्वॉर्टर में सबसे बड़ा उलटफेर Oppo की रैंकिंग में देखने को मिला। अपने मजबूत ऑफलाइन नेटवर्क और अट्रैक्टिव चैनल इंसेंटिव्स के दम पर Oppo ने इस बार दूसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया। इसके चलते Samsung एक पोजीशन नीचे खिसक गया। वहीं Motorola ने सभी कंपनियों को चौंकाते हुए 52.4 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई, जो इस क्वॉर्टर का सबसे इफेक्टिव परफॉर्मेंस था। Apple भी तेजी दिखाता रहा और 25.6 प्रतिशत के साल-दर-साल बढ़त के साथ मजबूती से टॉप-5 का हिस्सा बना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oppo Find X9 Series में मिलेगा 200MP Hasselblad कैमरा, अगले हफ्ते लॉन्च

ऐपल के लिए खास रहा यह क्वॉर्टर

Apple के लिए यह क्वॉर्टर खास उपलब्धियों वाला रहा। कंपनी पहली बार भारत की ओवरऑल रैंकिंग में चौथी पोजीशन पर पहुंची। IDC के मुताबिक Apple ने Q3 2025 में लगभग 50 लाख iPhones बेचे, जो भारत में उसका अब तक का सबसे बेहतर क्वॉर्टरली परफॉर्मेंस है। iPhone 16 इस पूरे क्वॉर्टर का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा, जिसकी हिस्सेदारी 5 प्रतिशत रही। वहीं नए iPhone 17 सीरीज और iPhone Air ने मिलकर Apple के कुल वॉल्यूम का 16 प्रतिशत हिस्सा बनाया। यह कंपनी के लिए 2021 के बाद भारत में सबसे सक्सेसफुल लॉन्च विंडो साबित हुई।

पहले से बढ़ा एवरेज सेलिंग प्राइस

मार्केट का एवरेज सेलिंग प्राइस बढ़कर 294 डॉलर हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा है। इससे साबित होता है कि भारत में मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट की ओर झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। दिलचस्प बात यह रही कि 100 डॉलर से कम वाले सेगमेंट में 35 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ देखी गई, जिससे यह अब मार्केट का 16 प्रतिशत हिस्सा बन गया है। इस कैटेगरी में Xiaomi, realme और Vivo की पकड़ मजबूत रही। दूसरी ओर 100–200 डॉलर वाले ट्रेडिशनल सेगमेंट में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि ग्राहक या तो सस्ते ऑप्शंस में या फिर सीधे प्रीमियम अपग्रेड की ओर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ और भी तेज रही। 400-600 डॉलर वाले सेगमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। 600-800 डॉलर की कैटेगरी में 40 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगी, जिसकी मुख्य वजह Apple के प्रीमियम मॉडल रहे। वहीं, 800 डॉलर से ऊपर के अल्ट्रा-प्रीमियम मार्केट में 53 प्रतिशत की भारी बढ़त हुई, जिसमें Apple ने दो-तिहाई हिस्सा अपने नाम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।