₹10 हजार से कम में Realme का धांसू Smart TV, बड़ा 32 इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले Realme Smart TV under 10000 rupees on flipkart with special discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹10 हजार से कम में Realme का धांसू Smart TV, बड़ा 32 इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले

रियलमी के बड़े स्क्रीन साइज वाले Smart TV को 32 इंच स्क्रीन के साथ 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें Google TV सपोर्ट और मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। 

Thu, 13 Nov 2025 06:00 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹10 हजार से कम में Realme का धांसू Smart TV, बड़ा 32 इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले

कम कीमत पर बड़ा फ्रेमलेस स्क्रीन डिस्प्ले खरीदने का मौका ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। इन दिनों Realme के बड़े टीवी को खास डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत अब 10 हजार रुपये से कम रह गई है। इसमें HD QLED डिस्प्ले के अलावा Dolby Audio सपोर्ट मिलता है। यह Google TV 5.0 सॉफ्टवेयर ऑफर किया जा रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर realme TechLife QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition को करीब 60 प्रतिशत की छूट पर लिस्ट किया गया है। इस मॉडल की कीमत अब छूट के बाद 9,999 रुपये दिखाई गई है। हालांकि, इसके अलावा अन्य ऑफर्स का फायदा लिया जा सकता है और इफेक्टिव प्राइस कम रह जाएगा। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जा रहा है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा

अगर आप पुराना डिवाइस एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो 2000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, आप बैंक या एक्सचेंज ऑफर्स में से किसी एक का ही फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ऐसे हैं Realme Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

रियलमी डिवाइस में फ्रेमलेस डिजाइन के साथ 32 इंच का QLED HD Ready डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसमें 1GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज मिल रहा है। इसमें डुअल स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मिलता है और इसकी कुल क्षमता 26W की है। इसी साल लॉन्च हुए नए मॉडल में Google TV होने के चलते प्ले स्टोर का सपोर्ट ऑफर किया जा रहा है और ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी मिल जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

खास बात यह है कि इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे मल्टिपल डिवाइस कनेक्ट और यूज किए जा सकते हैं। इसके अलावा LAN, RF, AV, ऑप्टिकल, हेडफोन और दो USB पोर्ट्स भी इसका हिस्सा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।