6000mAh, 50MP कैमरा, धांसू AI फीचर्स, 6 साल नया रहने वाला Samsung का ऑल-राउंडर 5G फोन, 17 मार्च को होगा लॉन्च Samsung Galaxy M17e 5G india launch confirm on 17 march With 50-MP Camera 6000mAh Battery AI features 6 years OS update, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

6000mAh, 50MP कैमरा, धांसू AI फीचर्स, 6 साल नया रहने वाला Samsung का ऑल-राउंडर 5G फोन, 17 मार्च को होगा लॉन्च

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन 17 मार्च को पेश किया जाएगा। इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलेगा। जानिए फोन की खासियतें।

Mon, 9 March 2026 01:38 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
6000mAh, 50MP कैमरा, धांसू AI फीचर्स, 6 साल नया रहने वाला Samsung का ऑल-राउंडर 5G फोन, 17 मार्च को होगा लॉन्च

Samsung भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कंटेंट देखने और रोजमर्रा के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी। गैलेक्सी एम17ई 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित वनयूआई 8 पर चलेगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा। आइए आपको डिटेल में बताते हैं फोन के फीचर्स और कहां से खरीद सकेंगे फोन:

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता

सैमसंग ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह हैंडसेट दो रंगों में उपलब्ध होगा वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू। सैमसंग गैलेक्सी एम17ई फोन ई-कॉमर्स अमेजन के जरिए सेल किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोन खो गया? सबसे पहले करें SIM ब्लॉक, 5 मिनट का काम कर बच जाएंगे बड़ी मुसीबत से

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और ऐप्स इस्तेमाल करना काफी स्मूद हो जाता है। फोन में Adaptive Brightness और High Brightness Mode भी दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.2mm है। साथ ही इसमें मजबूत बैक डिजाइन दिया गया है जो इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाता है।

Samsung Galaxy M17e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकते हैं। One UI के ऑप्टिमाइजेशन की वजह से फोन बैटरी का बेहतर इस्तेमाल करता है और अनयूज्ड ऐप्स को स्लीप मोड में डाल देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरी खबर! बिना लाइन में लगे FREE में बनवाएं Baal Aadhaar, 5 मिनट में होगा काम

Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है।फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17e 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो को साफ और डिटेल में कैप्चर करने में मदद करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है जो पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy M17e 5G में One UI 8.0 (Android 16) दिया गया है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल हैं जैसे Large Folders, Now Bar, लाइव नोटिफिकेशन। इसके अलावा इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो टेक्स्ट लिखने, जानकारी समझाने और काम की प्लानिंग करने में मदद करता है। फोन में Circle to Search फीचर भी है। इसके अलावा कंपनी ने 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Kisan Update: करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेंगे ₹2000, घर बैठे ऐसे चेक करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।