PM Kisan Update: करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेंगे ₹2000, घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस, देखें आपका नाम है या नहीं? PM Kisan Yojana 22nd instalment date When 2000 rupee will be credited know how to check status online, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

PM Kisan Update: करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेंगे ₹2000, घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस, देखें आपका नाम है या नहीं?

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। किसानों के खाते में जल्द 2000 रुपए आने की संभावना है। जानें कब आएगा पैसा, देरी क्यों हो रही है और घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस।

Sun, 8 March 2026 08:59 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
PM Kisan Update: करोड़ों किसानों को इस दिन मिलेंगे ₹2000, घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस, देखें आपका नाम है या नहीं?

PM-KISAN 22nd Instalment: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं। खबर है कि PM Kisan की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त मार्च के दूसरे हफ्ते में भेजी जा सकती है। वहीं कुछ खबर ये भी है कि यह किश्त 13 मार्च को आ सकती है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो दिसंबर से मार्च वाली किस्त अक्सर फरवरी या मार्च में जारी की जाती है। इसलिए उम्मीद है कि किसानों को जल्द ही 2,000 रुपये मिल सकते हैं।

अगर किसी किसान ने e-KYC या बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी अपडेट नहीं किया है तो उनकी किस्त रुक भी सकती है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे जल्द से जल्द अपना PM Kisan स्टेटस ऑनलाइन चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं। जानें किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कब आ सकती है और घर बैठे स्टेटस कैसे चेक करें।

क्यों हो रही है किस्त आने में देरी

कई किसानों को इस बार किस्त आने में देरी हो सकती है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण बताए जा रहे हैं: e-KYC पूरा नहीं होना, आधार और बैंक अकाउंट लिंक न होना, जमीन के रिकॉर्ड की जांच, लाभार्थी लिस्ट में बदलाव। सरकार इस बार लाभार्थियों की लिस्ट को दोबार चेक कर रही है ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरी खबर! बिना लाइन में लगे FREE में बनवाएं Baal Aadhaar, 5 मिनट में होगा काम

ऐसे ऑनलाइन चेक करें PM Kisan का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं:

Step 1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

Step 2: अब होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।

Step 3: यहां आपको Know Your Status या Beneficiary Status का ऑप्शन दिखेगा यहां पर क्लिक करें।

Step 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Step 5: अब स्क्रीन पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें। इसके बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।

Step 6: ये जरूर चेक कर लें कि e KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding 'Yes' हो। अगर इनमें से किसी में 'No' दिख रहा है तो तुरंत सुधार करवाना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे की चेतावनी! ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर 6 महीने तक जेल या जुर्माना

अगर PM-Kisan का पैसा नहीं आए तो क्या करें

अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें और यह देखें कि कहीं कोई जानकारी गलत तो नहीं है। इसके अलावा आप यह कदम भी उठा सकते हैं: e-KYC पूरा करें, बैंक अकाउंट और आधार लिंक करें, नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, कई बार बैंक डिटेल्स या आधार में गलती होने की वजह से भी पैसा अटक जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरी खबर: Samsung ने 2000 रुपए तक महंगे हुए Galaxy A, F, M सीरीज के 6 तगड़े फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।