Phone Lost or Stolen Follow These Steps to Block Your SIM Card Fast in 5 minutes will save you from big trouble or fraud मोबाइल चोरी हो गया तो सबसे पहले करें SIM ब्लॉक, 5 मिनट का काम कर बच जाएंगे बड़ी मुसीबत से
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्समोबाइल चोरी हो गया तो सबसे पहले करें SIM ब्लॉक, 5 मिनट का काम कर बच जाएंगे बड़ी मुसीबत से

मोबाइल चोरी हो गया तो सबसे पहले करें SIM ब्लॉक, 5 मिनट का काम कर बच जाएंगे बड़ी मुसीबत से

अगर आपका मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो सबसे पहले ब्लॉक करें SIM कार्ड, जिससे आप बच जाएंगे कई फ्रॉड से। यहां जानिए घर बैठे SIM ब्लॉक करने का तरीका।

Himani GuptaMon, 9 March 2026 12:55 PM
1/7

How to Block SIM Card

आज मोबाइल फोन में फोटो, पर्सनल डिटेल और बैंक डिटेल जैसी कई जरूरी डिटेल्स रहती है। ऐसे में अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे बड़ा खतरा सिर्फ फोन के जाने का नहीं होता, बल्कि उसमें लगे SIM कार्ड से होने वाले फ्रॉड का भी होता है। अगर SIM चालू रहता है तो कोई भी व्यक्ति आपके नंबर पर आने वाले OTP का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट, UPI, WhatsApp या सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि फोन चोरी होने के बाद SIM का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे तक निकाल लिए गए। आइए आपको बताते हैं कि अगर फोन खो जाए तो SIM कार्ड कैसे ब्लॉक करें:

2/7

फोन खो जाए तो सबसे पहले करें ये काम

अगर आपका फोन खो गया है तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित करना जरूरी है। SIM एक्टिव रहने पर सबसे बड़ा खतरा OTP फ्रॉड का होता है। इसलिए फोन खोने के तुरंत बाद अपने मोबाइल ऑपरेटर को सूचना दें और SIM ब्लॉक करवा दें। भारत में ज्यादातर लोग Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसे नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी कंपनियों में SIM ब्लॉक करने का प्रोसेस एक जैसा है।

3/7

कस्टमर केयर पर कॉल करके SIM ब्लॉक करें

SIM ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका है कस्टमर केयर से संपर्क करना। अगर आपके पास दूसरा फोन है तो उसी नेटवर्क के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। कॉल करने के बाद आपको कुछ जानकारी देनी होगी, जैसे: आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता और KYC डिटेल, SIM मालिक की पहचान। जानकारी सही मिलने के बाद कंपनी आपका SIM तुरंत ब्लॉक कर देती है। इससे कोई भी व्यक्ति आपके नंबर का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

4/7

नजदीकी स्टोर जाकर भी बंद हो सकती SIM

अगर कस्टमर केयर पर बात करना संभव नहीं है तो अपने नेटवर्क कंपनी के नजदीकी स्टोर पर जाकर भी SIM ब्लॉक करवा सकते हैं। वहां पहचान से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट जैसे Aadhaar या ID दिखाना पड़ सकता है। इसके बाद कंपनी तुरंत पुराने SIM को बंद कर देगी। अच्छी बात यह है कि उसी नंबर का नया SIM भी आपको जारी किया जा सकता है, जिससे आपका नंबर फिर से चालू हो जाता है।

5/7

SIM ब्लॉक करना जरूरी क्यों

फोन खोने के बाद SIM ब्लॉक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि आज ज्यादातर सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। जैसे बैंक OTP, UPI पेमेंट, WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया लॉगिन, ईमेल वेरिफिकेशन कर लें। अगर SIM किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गया तो वह इन OTP का इस्तेमाल करके आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है।

6/7

फोन खोने के बाद ये काम भी जरूर करें

1. अगर आपके फोन में बैंकिंग ऐप हैं तो बैंक को तुरंत जानकारी दें। 2. ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप के पासवर्ड तुरंत बदल दें। 3. Android यूजर्स Find My Device और iPhone यूजर्स Find My की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। 4. अगर फोन चोरी हुआ है तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाना भी जरूरी है।

7/7

नया SIM कैसे मिलेगा

पुराना SIM ब्लॉक होने के बाद आप उसी नंबर का नया SIM आसानी से ले सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के स्टोर पर जाना होगा। वहां KYC प्रोसेस पूरी करने के बाद नया SIM जारी कर दिया जाता है। आमतौर पर नया SIM कुछ घंटों में चालू हो जाता है।