Samsung का 5G फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से ₹7100 कम हुई कीमत, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा samsung galaxy f55 5g is now almost rupees 7100 cheaper from its original launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung का 5G फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से ₹7100 कम हुई कीमत, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G लॉन्च प्राइस से करीब 7100 रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर 750 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को बैंक कैशबैक के साथ भी खरीद सके हैं। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Tue, 3 March 2026 04:34 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung का 5G फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से ₹7100 कम हुई कीमत, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा

सैमसंग का फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील साल 2024 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F55 5G दी जा रही है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनस स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर करीब 7100 रुपये (7069 रुपये) सस्ते में मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद फोन 22930 रुपये में आपका हो जाएगा। 5 मार्च तक आप इस फोन को 750 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1146 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में सैमसंग का यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्चेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.7 इंच के सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

samsung galaxy f55 5g
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह धांसू फोन, मची लूट

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी, कैमरा 50MP का

ओएस की जहां तक बात है, फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। फोन को कंपनी चार जेनरेशन के ओएस अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें डॉल्बी ऐटमॉस भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन दो कलर ऑप्शन - एप्रीकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10200mAh तक की बैटरी वाले नए टैब, डिस्प्ले 13 इंच तक का, प्रोसेसर भी तगड़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।