4 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का फोन, नई कीमत देखते ही करना चाहेंगे ऑर्डर, गजब हैं फीचर flipkart valentines sale deal on Motorola edge 50 fusion price is now rupees 4000 less than the launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

4 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का फोन, नई कीमत देखते ही करना चाहेंगे ऑर्डर, गजब हैं फीचर

फ्लिपकार्ट पर वैलेंटाइन्स वीक में धमाकेदार सेल चल रही है। सेल में मोटोरोला का अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। इसकी कीमत में 4 हजार रुपये की कटौती हुई है। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है।

Tue, 10 Feb 2026 07:37 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
4 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का फोन, नई कीमत देखते ही करना चाहेंगे ऑर्डर, गजब हैं फीचर

फ्लिपकार्ट पर वैलेंटाइन्स वीक में धमाकेदार सेल चल रही है। सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। सेल में मोटोरोला का IP68 अंडर वॉटर प्रोटेक्शन वाला धांसू फोन- Motorola Edge 50 Fusion अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये थी।

फ्लिपकार्ट की सेल में यह 18999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 950 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में आपको 6.67 इंच का फुल एचडी+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 ऑफर कर रही है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना ऐप इंस्टॉल किए वॉट्सऐप पर होगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग, गजब है नया फीचर

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर शामिल है। फोन में ऑफर किया जा रहा अल्ट्रावाइड कैमरा मैक्रो लेंस का भी काम करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऑडियो भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जियो और एयरटेल के तीन बेहद सस्ते प्लान, 220 रुपये से कम में कॉलिंग और डेटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।