53 घंटे की बैटरी, IP68 वॉटर-प्रूफ सुरक्षा के साथ आ रहे Samsung Galaxy A57 और A37; मिड-रेंज के बनेंगे गेम चेंजर Samsung Galaxy A57 and A37 coming 53-hour battery life and IP68 waterproof protection game-changers in mid-range segment, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

53 घंटे की बैटरी, IP68 वॉटर-प्रूफ सुरक्षा के साथ आ रहे Samsung Galaxy A57 और A37; मिड-रेंज के बनेंगे गेम चेंजर

Samsung के नए मिड-रेंज फोन Galaxy A57 और A37 की बैटरी लाइफ, IP68 वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस और अन्य जरूरी फीचर्स का खुलासा हो गया है। फोन को 50MP कैमरा और 5 साल के सॉफ्टवेर अपडेट भी मिल सकते हैं।

Fri, 27 Feb 2026 04:45 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
53 घंटे की बैटरी, IP68 वॉटर-प्रूफ सुरक्षा के साथ आ रहे Samsung Galaxy A57 और A37; मिड-रेंज के बनेंगे गेम चेंजर

सैमसंग अपनी पॉपुलर मिड-रेंज गैलेक्सी A-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। ये फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 होंगे। अब EU Energy Labels से फोन की बैटरी, IP रेटिंग सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण डेटा को रिवील किया है, जो Samsung A-सीरीज को पिछले मॉडल्स से बेहतर बनाते हैं। EU लेबल के अनुसार ये फोन लगभग 52 से 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

सबसे खास बात यह है कि Samsung ने इन दोनों मॉडल्स को IP68 वॉटर और डस्ट रेज़िस्टेंस के साथ लिस्ट किया है, जो उन्हें पानी और धूल से काफी बेहतर सुरक्षा देता है और पिछले Galaxy A36/A56 मॉडल्स पर एक बड़ा अपग्रेड साबित होता है। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में और भी आकर्षक फोन बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली में फोन भीगने की टेंशन खत्म, ₹15000 से कम में खरीदें ये 5 वॉटरप्रूफ फोन

Samsung Galaxy A57 और A37 के फीचर्स (लीक)

Galaxy A57 और A37 में हाई क्वालिटी FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा जो कंटेंट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है। दोनों फोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है, और 12MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए होगा। Galaxy A57 मॉडल को A-रेटिंग ड्रॉप रेजिस्टेंस भी मिली है, जबकि Galaxy A37 को थोड़ा B रेटिंग मिली है। दोनों फोन को C क्लास रिपेयरेबिलिटी रेटिंग दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल चोरी होते ही तुरंत करें ये 6 काम, वरना Aadhaar-UPI से खाली हो सकता अकाउंट

फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई मतलब है कि फोन पूरी तरह से धूल-प्रूफ है और इससे पानी के अंदर थोड़े समय के लिए भी सुरक्षित रह सकता है। IP68 रेटिंग वाले फोन आमतौर पर 1.5 मीटर तक पानी में लगभग 30 मिनट तक सुरक्षित रहते हैं, जिससे यह बारिश, छींटे में बेहतर सुरक्षा देता है।

Samsung Galaxy A57 और A37 लॉन्च और उपलब्धता

Samsung ने अभी तक Galaxy A57 और Galaxy A37 की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन EU लेबल्स के बाद यह माना जा रहा है कि ये फोन मार्च 2026 में घोषणा के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹6,999 में खरीदें 8GB रैम, दमदार कैमरे वाला फोन; न धूल से डर, न पानी से

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।