jio home top 3 welcome plan 7 days free service and up to 200gb extra data गजब! 100GB से 200GB तक डेटा के साथ 7 दिन फ्री सर्विस, इंटरनेट स्पीड कमाल की, ओटीटी ऐप भी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सगजब! 100GB से 200GB तक डेटा के साथ 7 दिन फ्री सर्विस, इंटरनेट स्पीड कमाल की, ओटीटी ऐप भी

गजब! 100GB से 200GB तक डेटा के साथ 7 दिन फ्री सर्विस, इंटरनेट स्पीड कमाल की, ओटीटी ऐप भी

ये प्लान जियो होम के वेलकम प्लान हैं। इन प्लान में कंपनी 7 दिन की फ्री सर्विस के साथ 200जीबी तक एक्सट्रा डेटा दे रही है। साथ ही इन प्लान में आपको कई सारे ओटीटी ऐप का भी ऐक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

Kumar Prashant SinghSat, 14 Feb 2026 08:57 AM
1/7

Jio यूजर्स को फ्री मिल रहा 100GB से 200GB डेटा, 7 दिन सर्विस भी फ्री, इंटरनेट स्पीड भी कमाल की

जियो अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर कर रहा है। आज हम आपको जियो के ऐसे तीन बेहद खास प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान जियो होम के वेलकम प्लान हैं। इन प्लान में कंपनी 7 दिन की फ्री सर्विस के साथ 200जीबी तक एक्सट्रा डेटा दे रही है। साथ ही इन प्लान में आपको कई सारे ओटीटी ऐप का भी ऐक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं जियो होम के इन प्लान के बारे में।

2/7

जियो होम का 2222 रुपये वाला प्लान

प्लान की वैलिडिटी तीन महीने की है। कंपनी इस प्लान के साथ 7 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। यह प्लान 30Mbps तक की स्पीड ऑफर करता है।

3/7

एक्सट्रा डेटा और ओटीटी बेनिफिट

प्लान 1000जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें आपको 90 दिन के लिए 100जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। यह प्लान जियो हॉटस्टार और सोनी लिव समेत 12 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

4/7

जियो होम का 3333 रुपये वाला प्लान

प्लान की वैलिडिटी तीन महीने की है। इस प्लान के साथ भी कंपनी 7 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। यह प्लान 100Mbps तक की स्पीड ऑफर करता है।

5/7

एक्सट्रा डेटा और ओटीटी बेनिफिट

प्लान 1000जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें आपको 90 दिन के लिए 150जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। यह प्लान भी जियो हॉटस्टार और सोनी लिव समेत 12 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

6/7

जियो होम का 4444 रुपये वाला प्लान

प्लान की वैलिडिटी तीन महीने की है। इस प्लान के साथ भी कंपनी 7 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए 100Mbps तक की स्पीड ऑफर करता है।

7/7

एक्सट्रा डेटा और ओटीटी बेनिफिट

प्लान 1000जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें आपको 90 दिन के लिए 200जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। यह प्लान नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव समेत 16 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।