रेडमी के नए फोन का नया वेरिएंट, मिलेगी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज, बैटरी 9000mAh की redmi turbo 5 max new variant with 16gb ram and 1tb storage launched know details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रेडमी के नए फोन का नया वेरिएंट, मिलेगी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज, बैटरी 9000mAh की

रेडमी टर्बो 5 मैक्स का नया वेरिएंट आया है। इसमें यूजर्स को 16जीबी रैम के साथ 1टीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग ऑफर कर रही है। इसका कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

Fri, 6 Feb 2026 07:40 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रेडमी के नए फोन का नया वेरिएंट, मिलेगी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज, बैटरी 9000mAh की

रेडमी ने हाल में अपने नए स्मार्टफोन- Redmi Turbo 5 Max को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त फोन के 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की एंट्री हुई थी। अब कंपनी ने इस फोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 16जीबी रैम के साथ 1टीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह फोन अभी चीन में लॉन्च हुआ है। इसके नए वेरिएंट की कीमत 3399 युआन (44250 रुपये) है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में रैम और स्टोरेज कॉम्बिनेशन के अलावा कोई बदलाव नहीं है। फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ कई शानदार फीचर दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट वाले इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 3500 निट्स तक का है। फोन 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

रेडमी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वनप्लस का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, सैमसंग पर 14 हजार की छूट, कैशबैक भी

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। रेडमी का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D-अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hyper OS 3 पर काम करता है। फोन में कंपनी IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग भी दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल का नया स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर, 18 फरवरी से शुरू होगा प्री-ऑर्डर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।