OnePlus का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, सैमसंग पर 14 हजार की छूट, तगड़ा कैशबैक भी oneplus and samsung phones are now cheaper by up to rupees 14000 amazon limited time deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, सैमसंग पर 14 हजार की छूट, तगड़ा कैशबैक भी

अमेजन की डील में वनप्लस और सैमसंग के फोन लॉन्च प्राइस से 14 हजार रुपये तक सस्ते में मिल रहे हैं। इन फोन्स पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। ये फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। इन फोन में आपको 6000mAh तक की बैटरी मिलेगी।

Thu, 5 Feb 2026 08:55 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
OnePlus का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, सैमसंग पर 14 हजार की छूट, तगड़ा कैशबैक भी

वनप्लस या सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। अमेजन पर इन दोनों कंपनियों के फोन लॉन्च प्राइस से बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं। सैमसंग का फोन लॉन्च प्राइस से 14 हचार रुपये सस्ता में आपका हो सकता है। वहीं, वनप्लस का लॉन्च प्राइस से 7 हजार रुपये सस्ता हो गया है और इस पर 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी वनप्लस का फोन लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ते में आपका हो जाएगा। इन फोन पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। दोनों फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G

लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 14 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। आप इसे 25999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1299 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Photo: Expert Review

फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 चिपसेट दे रही है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘सॉरी पापा..’ एक गेम, 50 टास्क और तीन मौतें: क्या है ये कोरियन गेम का खेल?

वनप्लस 13 5G

लॉन्च के समय फोन को 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 62999 रुपये का मिल रहा है। फोन 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। दोनों डिस्काउंट के साथ फोन 10 हजार रुपये सस्ते में आपका हो जाएगा। वनप्लस का यह फोन 3149 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है।

OnePlus 13

फोन में कंपनी 6.82 इंच का डिस्प्ले दे रही है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7400mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग वाला नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।