Google का नया फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर, 18 फरवरी से शुरू होगा प्री-ऑर्डर
गूगल ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गूगल के इस अपकमिंग फोन का एक टीजर भी सामने आया है। टीजर के अनुसार फोन मेटल फ्रेम से लैस होगा।

गूगल के नए फोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 13 फरवरी की दोपहर 1.29 बजे तक साइन-अप करने वाले गूगल स्टोर सब्सक्राइबर्स को प्री-ऑर्डर शुरू होने वाले दिन ऑफर से जुड़ा एक ईमेल रिसीव होगा। कंपनी ने कहा कि इस ईमेल में दिए गए ऑफर को पिक्सल 10a खरीदते वक्त अप्लाइ करना होगा और इससे आगे के ऑर्डर के लिए बेनिफिट अनलॉक होगा। गूगल के इस अपकमिंग फोन का एक टीजर भी सामने आया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टीजर के अनुसार फोन में कैमरा बंप नहीं है और यह फोन मेटल फ्रेम से लैस होगा। टीजर में इस डिवाइस के ब्लू कलर ऑप्शन को दिखाया गया है। फोन के फ्रंट इमेज को टिपस्टर @evleaks ने भी शेयर किया है। इसको देखकर कहा जा सकता है। फोन का डिस्प्ले पिक्सल 9a जैसा बड़े बेजल्स वाला होगा। पिछली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में कंपनी Tensor G4 चिपसेट देने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

इन फीचर्स के साथ आ सकता है गूगल पिक्सल 10a
लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.28 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले देने वाली है। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 2000 निट्स का होगा। लीक की मानें, तो कंपनी इस फोन में 8जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी तक का UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करने वाली है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ Tensor G4 चिपसेट देने वाली है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनी सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देने वाली है। यह फोन 5100mAh की बैटरी से लैस होगा। यह फोन वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर काम करेगा। फोन को कंपनी 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी देने वाली है। फोन की कीमत 500 डॉलर (करीब 45,200 रुपये) के आसपास हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन
Black or white









