आते ही छा जाएगा 10000mAh बैटरी वाला रेडमी फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग भी redmi note 17 pro max tipped to come with 10000mah battery 200mp camera, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आते ही छा जाएगा 10000mAh बैटरी वाला रेडमी फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग भी

अगर आप दमदार बैटरी और कैमरे वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Redmi Note 17 Pro Max आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। फोन की खास डिटेल्स सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि 10000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग के साथ आएगा।

Thu, 23 April 2026 06:59 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
आते ही छा जाएगा 10000mAh बैटरी वाला रेडमी फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग भी

अब स्मार्टफोन ब्रांड्स बड़ी बैटरी वाले फोन बनाने पर फोकस कर रहे हैं। ऑनर पहले ही चुनिंदा बाजारों में 10,000mAh बैटरी वाले फोन लॉन्च कर चुका है और अब रेडमी भी इस लिस्ट में शामिल होने वाला है। हाल में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि रेडमी अपनी अगली नोट सीरीज के लिए नोट 16 ब्रांडिंग को छोड़ सकता है। इसके चलते, आने वाली सीरीज में कई मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है, जैसे कि Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro, और Redmi Note 17 Pro Max। लॉन्च से पहले खास तौर से Pro Max वेरिएंट काफी सुर्खियों में है, क्योंकि इसमें रेडमी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। हाल की रिपोर्ट्स में इसके कैमरे और चिपसेट के बारे में भी नई जानकारी सामने आई है। इस फोन के 10,000mAh बैटरी पैक करने की उम्मीद है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

सामने आए Redmi Note 17 Pro Max के खास स्पेसिफिकेशन्स

गिज्मोचाइना ने अनुसार, एमआई कोड ने सूत्रों के हवाले से बताया कि Redmi Note 17 Pro Max के चीनी वेरिएंट में एक नई मीडियाटेक चिप होगी, जिसका मॉडल नंबर MT6881 है। उम्मीद है कि यह चिपसेट बाजार में डाइमेंसिटी 7500 के नाम से लॉन्च होगा। यह फोन पिछले साल के Redmi Note 15 Pro+ के सक्सेसर के तौर पर आ सकता है, जिसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बेकार' हो जाएंगे ये OnePlus फोन, अब नहीं मिलेगा अपडेट, Android 17 होगा आखिरी

200 मेगापिक्सेल का तगड़ा कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, Redmi Note 17 Pro Max में 200-मेगापिक्सेल का सैमसंग HP5 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का ओमनीविजन OV8F10 अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की बात कही जा रही है। इस लाइनअप में टॉप-एंड मॉडल होने के बावजूद, इस डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा शामिल नहीं हो सकता है। सेल्फी के लिए, इसमें 32-मेगापिक्सेल का सैमसंग S5KKDS फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है।

तेज चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी

10,000mAh की बैटरी के साथ, Note 17 Pro Max अब तक का Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फोन के ग्लोबल वर्जन में थोड़ी छोटी, 9,210mAh की बैटरी हो सकती है, संभवतः EU के सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1099 में तीन महीने चलेगा Broadband, मिलेगी 40Mbps स्पीड, फ्री कॉल्स भी

फोन में टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्से

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi Note 17 Pro Max में 7-इंच का एक बड़ा डिस्प्ले होगा, जिसका डिजाइन फ्लैट होगा। हालांकि, इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह इस साल जुलाई या अगस्त में लॉन्च हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।