क्या 'बेकार' हो जाएंगे इतने सारे OnePlus फोन? अब नहीं मिलेगा अपडेट, Android 17 होगा आखिरी, देखें लिस्ट
OnePlus का स्मार्टफोन या टैबलेट चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको ऐसे वनप्लस डिवाइस की लिस्ट बता रहे हैं, जिनके लिए Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 आखिरी बड़ा अपग्रेड होगा। देखें लिस्ट में आपको वनप्लस फोन तो नहीं है…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन या फिर टैबलेट चला रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। OnePlus ने अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड, OxygenOS 17 पर काम करना शुरू कर दिया है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। यह अपडेट इस साल के आखिर में एक दर्जन से ज्यादा एलिजिबल डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन इनमें से कुछ डिवाइस के लिए यह आखिरी बड़ा अपग्रेड होगा। यहां हमने ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी है, जिनके लिए Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 आखिरी बड़ा अपग्रेड होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन वनप्लस डिवाइस को अपने आखिरी बड़े अपग्रेड के तौर पर OxygenOS 17 मिल रहा है।
1. OnePlus Open
लॉन्च ओएस: एंड्रॉयड 13
सम्बंधित सुझाव
सॉफ्टवेयर सपोर्ट: 4 बड़े ओएस अपग्रेड तक
आखिरी ओएस अपडेट: एंड्रॉयड 17
वनप्लस ओपन को 2023 के आखिर में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 17 13 के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि इस फोन को चार बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड मिलेंगे। अब तक, वनप्लस ने इस फोन के लिए तीन ओएस अपडेट जारी कर दिए हैं और यह एंड्रॉयड 17 के लिए भी एलिजिबल है, लेकिन यह इसका आखिरी बड़ा अपडेट होगा।
2. OnePlus 12R
लॉन्च ओएस: एंड्रॉयड 14
सॉफ्टवेयर सपोर्ट: 3 बड़े ओएस अपग्रेड तक
आखिरी ओएस अपडेट: एंड्रॉयड 17
OnePlus 12R जनवरी 2024 में लॉन्च हुआ था, जिसमें एंड्रॉयड 14 पहले से इंस्टॉल था। यह फोन तीन बड़े ओएस अपग्रेड के लिए एलिजिबल था। यह एंड्रॉयड 17 के लिए भी एलिजिबल है, लेकिन यह इसका आखिरी बड़ा अपडेट होगा।
3. OnePlus 11
लॉन्च के समय का ओएस: एंड्रॉयड 13
सॉफ्टवेयर सपोर्ट: 4 बड़े ओएस अपग्रेड तक
आखिरी ओएस अपडेट: एंड्रॉयड 17
OnePlus 11 चार बड़े ओएस अपग्रेड के लिए एलिजिबल था। इसे एंड्रॉयड 13 के साथ लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 17 के लिए भी एलिजिबल है, लेकिन यह इसका आखिरी बड़ा अपडेट होगा।
4. OnePlus Pad 2
लॉन्च ओएस: एंड्रॉयड 14
सॉफ्टवेयर सपोर्ट: 3 बड़े ओएस अपग्रेड तक
आखिरी ओएस अपडेट: एंड्रॉयड 17
OnePlus Pad 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया गया था और यह सिर्फ तीन बड़े ओएस अपग्रेड के लिए एलिजिबल था। यह एंड्रॉयड 17 के लिए भी एलिजिबल है, लेकिन यह इसका आखिरी बड़ा अपडेट होगा।
इन चार डिवाइस में एंड्रॉयड 17 के बाद नहीं आएगा कोई OS अपडेट
वनप्लस के इन चार डिवाइस को इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में अपना आखिरी बड़ा ओएस अपग्रेड, एंड्रॉयड 17 मिलेगा। इसके बाद, ये डिवाइस बड़े अपग्रेड के लिए एलिजिबल नहीं रहेंगे, हालांकि इन डिवाइस को कुछ समय तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
वनप्लस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 17 अपडेट, ऑक्सीजनओएस 17 कस्टम स्किन के साथ आएगा। इसमें एंड्रॉयड 17 के खास फीचर्स और एन्हांसमेंट के अलावा, कुछ और फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स भी शामिल होंगे। हालांकि हमें ऑक्सीजनओएस 17 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन Google ने एंड्रॉयड 17 के चार बीटा वर्जन पहले ही जारी कर दिए हैं। इनसे यूजर्स को आने वाले बदलावों और अपग्रेड्स की शुरुआती झलक मिल जाती है।
Android 17 (OxygenOS 17) अपडेट के लिए एलिजिबल वनप्लस डिवाइस: यहां देखें पूरी लिस्ट है
OnePlus फ्लैगशिप फोन्स
- OnePlus Open
- OnePlus 15
- OnePlus 15R
- OnePlus 13
- OnePlus 13R
- OnePlus 13s
- OnePlus 13T
- OnePlus 12
- OnePlus 12R
- OnePlus 11
OnePlus नॉर्ड सीरीज
- OnePlus Nord 5
- OnePlus Nord CE 5
- OnePlus Nord 4
OnePlus पैड सीरीज
- OnePlus Pad 3
- OnePlus Pad 2
- OnePlus Pad Lite
- OnePlus Pad Go 2
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Electro Violet











