1099 में पूरे तीन महीने चलेगा Broadband, मिलेगी 40Mbps की तेजतर्रार स्पीड, फ्री कॉल्स भी
BSNL, Rural FTTH के अंतर्गत लिस्ट अपने 399 रुपये प्रति माह के प्लान पर ऑफर दे रही है। इस प्लान के लिए एकमुश्त 3 महीने का पेमेंट करने पर कंपनी 98 रुपये का कैशबैक दे रही है, जिससे इसकी कीमत 1099 रुपये रह जाती है। प्लान में 1400GB डेटा तक 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है।

घर पर Broadband लगवाने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसा पैसा वसूल ब्रॉडबैंड प्लान बता रहे हैं जिसके तीन महीने का खर्च हजार रुपये के लगभग है। इस प्लान में 40Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना ही नहीं, प्लान में फ्री कॉल्स और ढेर सारा डेटा भी शामिल है। लेकिन ध्यान रहें कि यह प्लान खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस पैसा वसूल प्लान के बारे में सबकुछ...
3 महीने के विकल्प पर 98 रुपये का डिस्काउंट
कंपनी ने एक्स पर इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के उद्देशय इस प्लान के जरिए गांव-गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है। दरअसल, कंपनी अपने Rural FTTH के अंतर्गत लिस्ट अपने 399 रुपये प्रति माह के प्लान पर ऑफर दे रही है। यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर Fibre Rural Home WiFi / Ghar Ka WiFi नाम से लिस्टेड है। इस प्लान के लिए एकमुश्त 3 महीने का पेमेंट करने पर कंपनी 98 रुपये का कैशबैक दे रही है, जिससे इसकी कीमत 1099 रुपये रह जाती है। चलिए एक जानते हैं इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है…

बीएसएनएल की वेबसाइट के अनुसार, 399 रुपये प्रति माह के प्लान में ग्राहकों को 1400GB तक 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। कॉलिंग के लिए कंपनी एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन प्रदान करती है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होता है। इस प्लान का तीन महीने का एकमुश्त पेमेंट करने पर ग्राहकों को 98 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
कहां से खरीदें?
आप बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर जाकर या फिर बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के जरिए इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक वॉट्सऐप पर 18004444 के माध्यम से भी इसे बुक कर सकते हैं। आप अपने क्षेत्र में मौजूद बीएसएनएल ऑफिस पर जाकर भी इस प्लान के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
BSNL Spark Plan
अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं, तो BSNL Spark Plan पर विचार कर सकते हैं, जो ऑफर के तहत 399 रुपये प्रति माह कीमत में मिल रहा है।
दरअसल, बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट पर यह प्लान 449 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस प्लान में 3300GB डेटा तक 50Mbps की तेजतर्रार स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए ग्राहकों को एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, यह प्लान 6 महीने और 12 महीने के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी पहले 12 महीने के लिए 50 रुपये प्रति माह का डिस्काउंट दे रही है। 13वे महीने से इसकी कीमत 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इससे पहले की ऑफर्स समाप्त हो जाए, तुरंत फायदा उठा लीजिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन