Realme, Zebronics और Noise लाए पावर बैंक, मेड-इन-इंडिया से लेकर MagSafe चार्जिंग भी Realme Zerbronics and Noise Power Banks Launched with Safety Features and Magsafe Wireless Charging Support, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Realme, Zebronics और Noise लाए पावर बैंक, मेड-इन-इंडिया से लेकर MagSafe चार्जिंग भी

रियलमी, जेब्रॉनिक्स और नॉइस जैसे ब्रैंड्स की ओर से भारत में नए पावर बैंक लॉन्च किए गए हैं। इनमें वायरलेस मैगसेफ चार्जिंग से लेकर फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Thu, 29 Jan 2026 03:09 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Realme, Zebronics और Noise लाए पावर बैंक, मेड-इन-इंडिया से लेकर MagSafe चार्जिंग भी

स्मार्ट गैजेट्स पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है और सुबह से लेकर शाम तक समय स्क्रीन के सामने ही बीतता है। यही वजह है कि पावर बैंक अब एक एक्सेसरी से ज्यादा रोज की जरूरत बन गया है। यही वजह है कि Realme, Zebronics और Noise सभी अपने नए पावर बैंक लेकर आए हैं और इनमें फास्ट चार्जिंग से लेकर एडवांस्ड फीचर्स तक दिए गए हैं। ये यूजर्स की सभी जरूरतों को टारगेट करते हैं, जिनकी लिस्ट में डेली ट्रैवल से लेकर मल्टी-डिवाइस चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग तक शामिल हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Realme TechLife 45W Cabled Power Bank

रियलमी ने अपने पावर इकोसिस्टम में नया Realme TechLife 45W Cabled Power Bank (20000mAh) शामिल हैं। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, तीन आउटपुट पोर्ट्स और छोटे गैजेट्स के लिए लो-करंट मोड दिया गया है। इसमें 3D ट्रांसपैरेंट शेल के अलावा मल्टी-मोड स्टील्थ डिस्प्ले दिया गया है। ब्लैक, वाइट और यलो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध इस पावर बैंक की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इसे मार्च से Flipkart, Amazon, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोन ही नहीं लैपटॉप भी चार्ज कर देगा 65W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक, इतनी है कीमत

Zebronics EnergiSafe 10R3

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Zebronics ने भी अपना नया मेड-इन-इंडिया EnergiSafe 10R3 पावर बैंक पेश कर दिया है। इसमें 10000mAh क्षमता दी गई है और 22.5W फास्ट चार्जिंग दी गई है और LED डिस्प्ले पर रियल-टाइम बैटरी स्टेटस दिखता है। इस डिवाइस में टाइप-C इनपुट और आउटपुट के साथ एक USB आउटपुट पोर्ट मौजूद है। इसमें MagSafe कंपैटिबिलिटी, फ्लैट चार्जिंग केबल और कैरी हैंडल के अलावा ओवरचार्ज, ओवरलोड और शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोन चार्ज पर लगाकर सोने वालों के लिए बड़ी खबर! क्या आपको पता हैं ये जरूरी बातें?

Noise Qi2 MagSafe Power Bank

एक्सेसरीज कंपनी नॉइस ने भी पहली बार Qi2 सर्टिफाइड MagSafe पावर बैंक के साथ वायरलेस चार्जिंग सेगमेंट में एंट्री की है। इसमें 20W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इंटीग्रेटेड मटैलिक स्टैंड भी इसका हिस्सा है। सेफ्टी के लिए इस पावर बैंक में भी ओवरचार्ज प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही USB टाइप-C वायर्ड सपोर्ट और LED इंडिकेटर्स इसका हिस्सा हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और ये कंपनी वेबसाइट से ऑर्डर किए जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।