फोन ही नहीं लैपटॉप भी चार्ज कर देगा ये 65W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक, इतनी है कीमत
Portronics ने भारत में Ignis 65 पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 65W फास्ट चार्जिंग के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज कर सकता है। 20000mAh बैटरी, इन-बिल्ट Type-C केबल और स्मार्ट LED डिस्प्ले के साथ यह दमदार ऑप्शन है।

एक्सेसरीज ब्रैंड Portronics ने भारत में अपना नया हाई-परफॉर्मेंस पावर बैंक Ignis 65 लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिनभर लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन पर काम करते हैं और उन्हें फास्ट चार्जिंग की जरूरत पड़ती है। 65W आउटपुट, 20000mAh बैटरी और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ Ignis 65 ट्रैवल और वर्क-ऑन-द-गो यूज के लिए तैयार किया गया है।
Portronics Ignis 65 की सबसे बड़ी खासियत इसका 65W USB Type-C Power Delivery सपोर्ट है। इसकी मदद से यह सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट ही नहीं, बल्कि लैपटॉप जैसे पावर-हंग्री डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। 20000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है, जिससे लंबे वर्कडे, ट्रैवल या पावर से दूर रहने की स्थिति में भी चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती।
इन-बिल्ट Type-C केबल और स्मार्ट LED डिस्प्ले
पावर बैंक में इन-बिल्ट फ्लैट-ब्रेडेड Type-C केबल दी गई है, जो 65W तक की चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे अलग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती और यह केबल लैनयार्ड की तरह भी काम करता है। साथ ही, इसमें दिया गया स्मार्ट LED डिजिटल डिस्प्ले रियल-टाइम बैटरी परसेंटेज और चार्जिंग स्टेटस दिखाता है, जिससे यूजर आसानी से पावर लेवल ट्रैक कर सकते हैं।
हाई आउटपुट के बावजूद Ignis 65 का डिजाइन कॉम्पैक्ट और ट्रैवल-फ्रेंडली रखा गया है। इसे बैकपैक, ऑफिस बैग या हैंड लगेज में आसानी से रखा जा सकता है। यह लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, इयरबड्स समेत कई Type-C डिवाइसेज को सपोर्ट करता है, यानी एक ही पावर बैंक से कई जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
सेफ्टी और फ्लाइट-अप्रूवल भी
सुरक्षा के मामले में भी Portronics ने पूरा ध्यान रखा है। Ignis 65, BIS सर्टिफाइड है और इसमें ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल के अलावा फायर-रेसिस्टेंट केसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फ्लाइट अप्रूव्ड भी है, जिससे हवाई यात्रा के दौरान इसे साथ ले जाना एकदम सुरक्षित है।
इतनी रखी गई है कीमत
Portronics Ignis 65 की कीमत 2,049 रुपये रखी गई है और यह Black कलर में मिल रहा है। इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन