एकसाथ सस्ते हो गए Realme के तीन फोन! मिल रही है 6000 रुपये तक की छूट
Realme की Power Days Sale 19 से 22 फरवरी तक होने वाली है, जिसमें P4 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर्स मिलेंगे। P4 Power 5G, P4 5G और P4x 5G दमदार बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और पावरफुल Dimensity 7400 सीरीज चिपसेट के साथ खरीदे जा सकेंगे।

स्मार्टफोन ब्रैंड Realme ने अपनी Power Days Sale का ऐलान कर दिया है। यह सेल 19 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगी और इसमें कंपनी की परफॉर्मेंस ओरिएंटेड P4 सीरीज के डिवाइसेज Realme P4 Power 5G, Realme P4 5G और Realme P4x 5G पर लिमिटेड टाइम के लिए खास ऑफर उपलब्ध होंगे। ये सभी स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए हैं, जो हैवी यूजेस और गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4 Power 5G (इफेक्टिव प्राइस- 23,999 रुपये)
रियलमी के इस डिवाइस में भारत की पहली और सबसे बड़ी 10001mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। TUV फाइव स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड के साथ आने वाला यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और HyperVision+ AI चिप से लैस है, जो स्मूद गेमिंग और बेहतर मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
144Hz HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले, 6500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ, आउटडोर व्यूइंग को भी शानदार बनाता है। Gen Z से इंस्पायर्ड TransView डिजाइन और IP69 ड्यूरेबिलिटी इसे स्टाइल और मजबूती दोनों में खास बनाते हैं।
Realme P4 5G (इफेक्टिव प्राइस- 17,999 रुपये)
रियलमी फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर और HyperVision AI चिप दिया गया है, जो पावर एफिशिएंसी और स्टेबल परफॉर्मेंस पर फोकस करती है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ 144Hz HyperGlow AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10+, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलता है।
AI Travel Snap और AI Landscape जैसे फीचर्स फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। 7000mAh Titan Battery और 80W Ultra Charge के साथ AirFlow VC कूलिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक स्मूद चलने में मदद करता है।
Realme P4x 5G (इफेक्टिव प्राइस- 15,999 रुपये)
डिवाइस को खास तौर से गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ GT Boost 90FPS गेमिंग सपोर्ट मिलता है। 7000mAh Titan Battery और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ bypass charging फीचर गेमिंग के दौरान हीट को कम रखने में मदद करता है। Frost Core कूलिंग सिस्टम, 144Hz सनलाइट डिस्प्ले, ड्यूल स्पीकर्स और 50MP AI कैमरा के साथ 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट इसे एक ऑल-राउंडर डिवाइस बनाते हैं। साथ ही 18GB तक डायनेमिक रैम और UFS 3.1 स्टोरेज तेज परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।
बता दें, Realme Power Days Sale 19 से 22 फरवरी तक realme.com और Flipkart पर चलेगी। इस दौरान बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Pink









